फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Judge's father threatened for giving false statement in fraud case

Kurukshetra News: धोखाधड़ी में झूठा बयान देने के लिए जज के पिता को दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Judge's father threatened for giving false statement in fraud case
कुरुक्षेत्र। धोखाधड़ी के मामले में अदालत में झूठा बयान न देने पर जज के पिता को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर पहले दबाव बनाया। फिर बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस साइबर सेल के सहयोग से आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता पिहोवा के निवासी हैं, जबकि उनके पुत्र हिमाचल में न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जज के पिता की ओर से बताया गया कि 12 मई में उनके साथ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। आरोपी ने उनका भतीजा बनकर विदेशी नंबर से कॉल कर घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में बिहार पुलिस ने आरोपी संजीत कुमार निवासी मोतिहारी जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच एसटीएफ अंबाला कर रही है। इस मामले में जमानत को लेकर आरोपी ने 12 अक्तूबर को सेशन कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिस पर 16 अक्तूबर को सुनवाई होनी थी। इससे पहले 13 अक्तूबर सुबह 11:08 बजे उनके मोबाइल नंबर पर पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उन पर संजीत कुमार की जमानत के लिए झूठे बयान देने का दबाव बनाया। साथ ही जमानत न होने पर और झूठे बयान न देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने धमकाया था कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। साथ ही बात मानने और समझदार बनने की नसीहत दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रबंधक गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इसमें साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed