{"_id":"646fd0336f3549fd0c0fa1f4","slug":"jjp-leader-met-officials-regarding-garbage-tender-will-now-meet-mla-kurukshetra-news-c-18-1-132397-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पहली बार 2750 रुपए मिली पेंशन, लाभार्थियों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पहली बार 2750 रुपए मिली पेंशन, लाभार्थियों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार 2750 रुपए मिली पेंशन, लाभार्थियों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद।पहली बार 2750 रुपए पेंशन मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर ख़ुशी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सीएम की घोषणा के तहत पेंशन में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद वीरवार को आई पेंशन 2750 रुपये लाभार्थियों के बैंकों में डाली गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रिकॉर्ड के मुताबक जिले में 80 हजार 224 लाभार्थियों के खातों में 2750 रुपए आए हैं।
मुख्यमंत्री के राजनितिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि फरवरी 2023 में बजट पेश करने के दौरान वृद्धावस्था सम्मान पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा दायरे की योजनाओं में 250 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। सूबे में इस योजना को 1 अप्रैल से लागू किया गया था। इस बार सभी बुजुर्गों सहित अन्य को बढ़ी हुई पेंशन राशि दी गई है।
इससे पहले मार्च माह में बजट देरी से मिलने पर लाभार्थियों को देरी से पेंशन मिली थी। वजह यह बताई गई थी कि नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के कारण विभाग के पास बजट नहीं है, इसलिए मार्च माह की पेंशन भी मई माह में दी गई थी, लेकिन अब विभाग के पास बजट आ चुका है और विभाग ने पेंशन बड़ा कर दी है।