{"_id":"69dff7bba2d18be4c602464f","slug":"jhinda-wrote-a-letter-to-the-home-minister-and-the-chief-minister-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-153322-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: झींडा ने गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: झींडा ने गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचएसजीपीसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार सख्त कानून बनाने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा है।
इसमें उन्होंने पंजाब विधानसभा में पास किए गए बिल का हवाला देकर सरकार से बिल पारित करने की मांग की है।
झींडा ने कहा कि धन धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार को कानून बनाना चाहिए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं के लिए सिख कौम को आघात पहुंचता है।
अलग-अलग राज्यों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं अनेक बार हो चुकी हैं।
इनके विरोध में सिखों ने रोष प्रदर्शन भी किए हैं। इस बारे में कड़ा कानून पारित करना होगा, ताकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की बेअदबी करने का कोई दुस्साहस न कर सके।
विज्ञापन
झींडा ने कहा कि पिछले एक दशक में बेअदबी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, इसलिए कड़ा कानून जरूरी है।
साथ ही उन्होंने सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों और प्रतीकों की बेअदबी को भी असहनीय बताते हुए इस पर समान रूप से सख्त कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया।