फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jhinda group is dominating in the electoral battle of Kurukshetra

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के चुनावी रण में झींडा गुट रहा हावी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Jhinda group is dominating in the electoral battle of Kurukshetra
शाहाबाद। एसडीएम कार्यालय के बाहर जीत दर्ज करने के बाद अपने समर्थकों से मिलते दीदार सिंह नलवी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पहले चुनावी रण में झींडा ग्रुप हावी रहा है तो वहीं मतदाताओं ने नलवी व कैमपुरा गुट पर भी भरोसा जताया है।
जिले में बनाए गए पांच वार्डों में आजाद से लेकर सभी गुटों के प्रत्याशी मैदान में उतारे गए थे और हर किसी ने जीत के लिए जीत तोड़ प्रयास भी किए लेकिन पिहोवा क्षेत्र में बनाए गए वार्ड 11 पिहोवा व वार्ड 12 मुर्तजापुर में खुले तौर पर झींडा गुट के सिर जीत का सेहरा बांधा है। पिहोवा से कुलदीप सिंह मुल्तानी तो मुर्तजापुर से इंद्रजीत सिंह जीते हैं।
विज्ञापन

वहीं शाहाबाद के मतदाताओं ने सिख समाज संस्था की अगुवाई कर रहे एवं प्रदेश की अलग कमेटी के आंदोलन की मुख्य भूमिका में रहे दीदार सिंह नलवी पर भरोसा जताया है। यहां बनाए गए वार्ड 13 में वे खुद मैदान में उतरे थे और विजेता भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीधे तौर पर वर्तमान एडहॉक कमेटी के समर्थित प्रत्याशी बेअंत सिंह को हराया है। हालांकि ये दोनों ही नलवी गांव के रहने वाले हैं। वहीं शाहाबाद में हरियाणा सिख पंथक दल की बीबी जसबीर कौर मसाना विजेता रही हैं। जिले से न केवल वह अकेली महिला विजयी रही है बल्कि यहां एसजीपीसी से संबंधित माने जा रहे संगठन से जीत दर्ज करने वाली जिले की पहली प्रत्याशी भी साबित हुई है।

उधर थानेसर में तीन प्रत्याशी ही मैदान में उतरे थे, जिनमें बीबी रविंद्र कौर अजराना वर्तमान एडहॉक कमेटी की सदस्य भी रही है। उन्हें सीधे तौर पर आजाद प्रत्याशी रहे हरमनप्रीत सिंह ने हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed