फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   JDLC Group Sipa Barad became the champion in the tractor pulling competition.

Kurukshetra News: ट्रैक्टर टोचन मुकाबले में जेडीएलसी ग्रुप सीपा बराड बना चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
JDLC Group Sipa Barad became the champion in the tractor pulling competition.
बाबैन। गांव बेरथली में आयोजित टोचन मुकाबले में विजेता टीम को मोटरसाईकिल देते पोला ग्रुप शाहाबाद
बाबैन। बेरथली गांव में गोगा नवमी के अवसर पर पोला ग्रुप शाहाबाद की ओर से तीसरे ट्रैक्टर टोचन मुकाबले का आयोजन किया गया। मुकाबले में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से 103 ट्रैक्टर चालकों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग दौर में ट्रैक्टर चालकों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। प्रतियोगिता में राजस्थान के हनुमानगढ़ के जेडीएलसी ग्रुप सीपा बराड़ ने पहला स्थान हासिल कर मोटरसाइकिल जीती। पोला ग्रुप शाहाबाद मारकंडा दूसरे स्थान पर रहा और उसे स्कूटी दी गई। गगी बांसरा ने तीसरा स्थान हासिल कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन



इन प्रतिभागियों ने भी जीते पुरस्कार

पीदा डेरा चमकौर साहिब पंजाब चौथे स्थान पर रहा और उसे 11 हजार रुपये मिले। पांचवें स्थान पर रहे काका ग्रुप को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। छठे स्थान पर योगेश ग्रुप और सातवें स्थान पर महादेव ग्रुप रहा, दोनों को 5100 रुपये का पुरस्कार मिला। जेडीएलसी ग्रुप पंजाब ने आठवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पोला ग्रुप बेरथली ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के ट्रैक्टर टोचन मुकाबले आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इससे ग्रामीणों और युवाओं को मनोरंजन के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। फाइनल मुकाबले में ब्लॉक समिति की सदस्य सीमा देवी के प्रतिनिधि सरदार परमजीत सिंह पम्मी मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नई ऊर्जा आती है और उन्हें नशे से दूर रहकर खेलों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed