{"_id":"6a9dd1265bb02d65ae02018a","slug":"jdlc-group-sipa-barad-became-the-champion-in-the-tractor-pulling-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-160700-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रैक्टर टोचन मुकाबले में जेडीएलसी ग्रुप सीपा बराड बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रैक्टर टोचन मुकाबले में जेडीएलसी ग्रुप सीपा बराड बना चैंपियन
विज्ञापन
बाबैन। गांव बेरथली में आयोजित टोचन मुकाबले में विजेता टीम को मोटरसाईकिल देते पोला ग्रुप शाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबैन। बेरथली गांव में गोगा नवमी के अवसर पर पोला ग्रुप शाहाबाद की ओर से तीसरे ट्रैक्टर टोचन मुकाबले का आयोजन किया गया। मुकाबले में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से 103 ट्रैक्टर चालकों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग दौर में ट्रैक्टर चालकों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। प्रतियोगिता में राजस्थान के हनुमानगढ़ के जेडीएलसी ग्रुप सीपा बराड़ ने पहला स्थान हासिल कर मोटरसाइकिल जीती। पोला ग्रुप शाहाबाद मारकंडा दूसरे स्थान पर रहा और उसे स्कूटी दी गई। गगी बांसरा ने तीसरा स्थान हासिल कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
इन प्रतिभागियों ने भी जीते पुरस्कार
पीदा डेरा चमकौर साहिब पंजाब चौथे स्थान पर रहा और उसे 11 हजार रुपये मिले। पांचवें स्थान पर रहे काका ग्रुप को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। छठे स्थान पर योगेश ग्रुप और सातवें स्थान पर महादेव ग्रुप रहा, दोनों को 5100 रुपये का पुरस्कार मिला। जेडीएलसी ग्रुप पंजाब ने आठवां स्थान हासिल किया।
पोला ग्रुप बेरथली ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के ट्रैक्टर टोचन मुकाबले आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इससे ग्रामीणों और युवाओं को मनोरंजन के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। फाइनल मुकाबले में ब्लॉक समिति की सदस्य सीमा देवी के प्रतिनिधि सरदार परमजीत सिंह पम्मी मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नई ऊर्जा आती है और उन्हें नशे से दूर रहकर खेलों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।