फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jathedar Daduwal honored for winning the Miri Piri case

Kurukshetra News: मीरी पीरी केस जीतने पर जत्थेदार दादूवाल का किया सम्मान

Fri, 15 May 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 15 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Jathedar Daduwal honored for winning the Miri Piri case
शाहाबाद। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल का स्वागत करते सदस्य। स्वयं
शाहाबाद। मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज मामले में न्यायालय का फैसला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पक्ष में आने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और सिख संगतों की ओर से गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला में जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को विशेष सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों और सिख संगतों ने कहा कि जत्थेदार दादूवाल ने दृढ़ संकल्प के साथ इस केस को मिशन बनाकर लड़ा और हाईकोर्ट से जीत हासिल कर हरियाणा कमेटी और हरियाणा की सिख संगतों की झोली में डाला है। वहीं दादूवाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक जीत पर 24 मई को गुरुद्वारा गुरु ग्रंथसर दादू साहिब सिरसा में गुरु का शुक्राना समागम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का प्रयास रहेगा कि हरियाणा सरकार से जल्द से एनओसी लेकर यहां मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाए। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, सीनियर मीट प्रधान सरदार गुरमीत सिंह रामसर कालका, सरदार गुरबीर सिंह तलाकौर जूनियर मीट प्रधान, सरदार जगतार सिंह मान अंतरंग सदस्य, सरदार तेजिंदरपाल सिंह नारनौल अंतरंग सदस्य, जत्थेदार बलदेव सिंह हाबड़ी सदस्य, बीबी करतार कौर शाहाबाद मारकंडा सदस्य, सरदार दीदार सिंह नलवी सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed