{"_id":"686ae177458b64bd5c09c651","slug":"jat-sabha-will-promote-education-12-member-committee-formed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138387-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जाट सभा शिक्षा को देगी बढ़ावा 12 सदस्यीय कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जाट सभा शिक्षा को देगी बढ़ावा 12 सदस्यीय कमेटी का गठन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में सभा की हुई बैठक में मौजूद प्रधान डॉ कृष्ण श्योकंद व अन्य पदाधिका
कुरुक्षेत्र। जाट सभा शिक्षा को बढ़ावा देगी ताकि युवा शिक्षित होकर समाज व देश में अपना योगदान दे सकें। इसके लिए कोचिंग से लेकर अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। किसी भी युवक को आर्थिक तंगी के चलते कोचिंग से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। यह निर्णय रविवार को जाट धर्मशाला में हुई सभा की वार्षिक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने की।
उन्होंने कहा कि जाट समाज ने नई कार्यकारिणी को जो जिम्मेदारी दी है उसे शिद्दत से निभाया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के सभी लोगों को चुनावी मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आकर संस्था के हित में सेवा कार्य करना चाहिए। धन्ना भगत स्कूल की विवादित जमीन के मामले में कानून विशेषज्ञों व समाज के लोगों से सलाह लेकर कदम उठाए जाएंगे। बैठक में कार्यकारिणी द्वारा भविष्य की कार्य योजना के लिए एक मार्गदर्शन कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पूर्व रजिस्ट्रार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय डॉक्टर हवा सिंह, पूर्व अध्यक्ष इतिहास विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय डॉ. सत्यदेव, पूर्व वॉइस चांसलर रणवीर सिंह विश्वविद्यालय जींद डॉ. रणपाल, डॉ. सुरेश खत्री, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार संस्थान के निदेशक डॉ. महा सिंह पूनिया, प्रोफेसर भीम सिंह घराडसी, कर्नल राजकुमार मलिक,चौधरी पृथी सिंह पूर्व डीआरओ, राजवीर सुरजेवाला पूर्व तहसीलदार, प्रो. जितेंद्र खटकड़, प्रो सुनील नैन, ऋषिपाल अंटनहेडी रिटायर्ड इंस्पेक्टर, मीडिया कोआर्डिनेटर गुरदीप तंवर आदि को अहम जिम्मेदारियां सौंप गई।
12 सदस्यीय यह कमेटी जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था करेगी। बैठक में संस्था के सचिव हरिकेश सहारण पूर्व डीएसओ ने वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा, नव नियुक्त कार्यकारिणी के अब तक करवाए कार्य, निर्माणाधीन कार्य, जनहित में पास किए गए प्रस्ताव, आमजन के सुझाव और भविष्य की मंगलकारी योजनाएं संस्था की कार्यकारिणी और संस्था के सदस्यों के समक्ष रखी।
विज्ञापन
कृष्ण श्योकंद ने जाट धर्मशाला के सुंदरीकरण पर विशेष जोर देते हुए बताया कि धर्मशाला में सुसज्जित पौधों से रोपित 180 गमले भी रखे गए हैं।
इस अवसर पर बन्नी सिंह ढुल, गंगा बिशन सहारन, बलविंदर संग्रोहा, हरकेश लाल सहारन, होशियार सिंह बारवा, नरेंद्र सिंह नैन, रमेश मलिक, ऋषिपाल नैन, जितेंद्र कुमार कैन्दल, गुरदीप तंवर, कर्मवीर पूर्व सरपंच घराडसी ,पूर्व प्रधान सुरेंद्र, बलकार मलिक सारसा, राजेंद्र हथीरा, टेकचंद पूर्व सरपंच हथीरा आदि उपस्थित रहे।