फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   IT Professional Welfare Association members raised demand for regular services

Kurukshetra News: आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने नियमित सेवाएं करने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
IT Professional Welfare Association members raised demand for regular services
शाहाबाद। अपनी मांगों के बारे में जानकारी देते आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। विज्ञ​प
शाहाबाद। प्रदेश सरकार के विभिन्न बोर्ड, विभाग एवं अन्य संस्थानों के माध्यम से लगे अनुबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर प्रोग्रामर, सिस्टम एनालिसिस पिछले कई वर्षों से अपनी नौकरी के नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य अपने-अपने शहरों में इस विषय पर अपने विधायकों एवं सरकारी नुमाइंदों को ज्ञापन भी दे चुके हैं और अब फिर उन्होंने अपनी यह मांग उठाई है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में कार्यरत मुनीश भाटिया ने बताया कि अभी हाल ही में इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात कर उन्हें अपनी वर्षों पुरानी समस्या से अवगत करवाया था। उन्होंने बताया कि हारट्रोन में अनुबंध के आधार पर लगभग पांच हजार कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। कर्मचारियों द्वारा सरकार को सौंपे गए मांग पत्र के अनुसार जैसे पिछली सरकार ने पॉलिसी आधार पर कर्मचारियों को नियमित किया था, वैसे ही प्रदेश सरकार के विभिन्न विभाग, बोर्ड, मिशन, सांविधिक निकाय व निगमों में कार्यरत सभी हारट्रोन कर्मचारियों को भी नियमित किया जाए।
विज्ञापन

मुनीश भाटिया ने कहा कि एक बार सरकार की तरफ से एक्ट लाकर एक कड़ी बनाने की कोशिश भी की गई लेकिन फिर सरकार के अपने ही ढुल-मुल रवैये के चलते सब धरा का धरा रह गया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से तोहफे के इंतजार में ये कर्मचारी अपनी वेतन संशोधन की पिछले डेढ़ साल से लंबित फाइल को लेकर एक बार पुनः मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व प्रधान सचिव उमाशंकर से मिले। आईटी प्रोफेशनल कर्मचारियों ने सरकार से अनुरोध किया कि उनकी फाइल को विशेष अप्रूवल देकर उनका वेतन बढ़ाया जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से प्रमोद कुमार, पूनम, वीना, वरुण शर्मा, भारती मेहरा, मेघा, अनुसूया रानी, सुमन, गुरमीत सिंह, संजीत सिंह, कविता रानी, प्रियंका चौधरी व अंकित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed