फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is important to understand the difference between a narrator and a monk, Kurukshetra

कथावाचक और सन्यासी का अंतर समझना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
It is important to understand the difference between a narrator and a monk, Kurukshetra
पत्रकारों से बातचीत करते जगतगुरु पंचानंद गिरी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। जगतगुरु पंचानंद गिरी ने रविवार को कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए प्रत्येक सनातनी को जागरूक होने की जरूरत है। लोगों को कथावाचक और सन्यासी के बीच अंतर का समझना जरूरी है। देश पर कोई संकट आया तो सन्यासी देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाता आया है। आज भी संत और सन्यासी सनातन धर्म की रक्षा की तैयार खडे़ हैं। वे सोनू शर्मा नैसी के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज पंजाब में हालात कुछ ठीक नहीं है। पहले गैंगस्टर भावनाओं में आकर काम करते थे, लेकिन आज गैंगस्टर पैसे के लिए काम करने लगे हैं। इससे स्थिति बिगड़ चुकी है। गैंगस्टरों के पास ऐसे ऐसे हथियार उपलब्ध है जो देश की सेना के पास भी नहीं है। ऐसा होना समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होेंने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड में जिन हथियारों का प्रयोग हुआ वह विदेशी हैं। ऐसे हथियार पंजाब कैसे पहुंचे. यह बड़े खतरे का संकेत है। पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारा कायम है, मगर कुछ शरारती तत्व इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देकर माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञानवापी मामले में कहा कि मुस्लिम शासकों से पहले वहां पर शिव मंदिर था। मुस्लिम शासकों ने मंदिर तोड़कर वहां पर मस्जिद बनवा दी थी। आज भी वहां पर शिवलिंग व नंदी जी स्थापित है और दीवारों पर हिंदू धर्म कलाकृतियां साफ दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि लोग कथावाचक साधुओं की बातों में आकर गलत रास्ते पर चल रहे हैं। पुराने समय से ही सन्यासी समाज की रक्षा करते आ रहे हैं। उनके आश्रमों में ही बड़े बड़े मामले सुलझा करते थे। राजा-महाराजाओं को भी जंग के मैदान में नागा सन्यासी ही युद्ध जीतकर दिया करते थे। इस मौके पर पंडित गगी, सोनू शर्मा, भगवानदास मेहता, रिंकू शर्मा, अशोक कुमार, अनूप, बिट्टू, बलदेव शर्मा, दर्शन लाल, राजवीर सहित अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed