फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is important to follow traffic rules to avoid accidents in foggy weather.

Kurukshetra News: धुंध के मौसम में हादसे से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
It is important to follow traffic rules to avoid accidents in foggy weather.
कुरुक्षेत्र। एसपी एसएस भौरिया।
कुरुक्षेत्र। सर्दी व धुंध का मौसम शुरू होते ही हादसों की आशंका 30 से 40 फीसदी तक बढ़ जाती है। ऐसे में बचाव के लिए यातायात नियमों की गंभीरता से पालन किए जाने की जरूरत है। जहां जिला प्रशासन इस संबंध में आवश्यक कदम उठा रहा है तो वहीं पुलिस ने वाहन चालकों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसपी एसएस भौरिया ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग से सड़क हादसों पर बहुत हद तक रोक लगाई जा सकती है। सभी वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सावधानी जरूर अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है जिस कारण वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिला यातायात पुलिस सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर इस अभियान की शुरुआत करेगी जिसमें सड़कों पर चलने वाले छोटे–बड़े, व्यावसायिक वाहन तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी। इस अभियान के तहत वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा व धुंध के मौसम में कम दृश्यता के चलते दुर्घटना न हो इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन





कोहरे में वाहन चलाने के दौरान क्या करें

- यातायात के सभी नियमों को हर हाल में पालन करें एवं कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं ।
- इंडीकेटर का लगातार प्रयोग करें ।
- घने कोहरे में सड़क पर दायीं तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ें ।
- वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरूर लगाएं ।
- कोहरे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन को उचित दूरी पर रखें ।
- वाहन में फॉग लाइट जरूर लगवाएं ।
- मोड़ पर विशेषकर गलियों और तीखे मोड़ पर हमेशा हॉर्न बजाएं।
- लिंक मार्ग से हाईवे पर जाते वक्त सड़क के दोनों ओर जरूर देखें।
- जहां तक संभव हो कोहरे में सड़क पर निकलने से बचें। बहुत आवश्यक होने पर कोहरे में अपने वाहन को लेकर निकलें।
- वाहन की हेडलाइट्स को हाई बीम पर न रखें ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती है और सामने कुछ नजर नहीं आता।
- हेडलाइट्स लो बीम पर रखें, इससे देखने में आसानी होगी और दूसरों को आपकी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।




कोहरे के दौरान क्या न करें

- वाहन कभी बीच सड़क पर रोककर खड़ा न करें ।
- ओवरलोड करके वाहन न चलाएं ।
- वाहन चलाते समय चालक फोन पर बात न करें। वाहन में किसी प्रकार का म्यूजिक न बजाएं ताकि अन्य वाहनों के हार्न की आवाज आसानी से सुनाई दे सके।
- क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं ।
- नशा करके या किसी दवाई का सेवन करके वाहन न चलाएं ।
- कोहरे में आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास न करें।
- कोहरे में चालक अपने वाहन की गति धीमी रखें। धीमी गति से न केवल स्वयं बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed