{"_id":"63dc190e1c2b8b26227ce109","slug":"islam-palak-simar-aditya-topped-the-race-competitions-kurukshetra-news-knl1348067140-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दौड़ प्रतियोगिताओं में इस्लाम,पलक, सिमर,आदित्य रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दौड़ प्रतियोगिताओं में इस्लाम,पलक, सिमर,आदित्य रहे अव्वल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह में भाग लेते छात्र।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह मनाया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य बीडी गाबा ने किया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं म्रें इस्लाम,पलक, सिमर,आदित्य अव्वल रहे।
खेलकूद मीट कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों की दो वर्गों में करवाई गई। प्रथम वर्ग को अंडर-17 में रखा गया, जिसमे कक्षा नौवीं तथा दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दूसरे वर्ग में अंडर-19 के अंतर्गत कक्षा ग्यारहवीं तथा बारहवीं के बच्चों ने भाग लिया। इसके अंतर्गत 100मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ , रीले रेस, थ्री लेग रेस, स्लो साइक्लिंग, लेमन रेस , हर्डल रेस और वॉलीबॉल मैच आदि करवाए गए। अंडर- 17 की 100 मीटर दौड़ में लड़कों में इस्लाम, शिवम, जयपाल और लड़कियों में पलक, भावना, सिमरन ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में सिमरन, साक्षी, जयपाल, नीरज, पारस ने अपनी जगह बनाई।
400 मीटर में आदित्य, राहुल, कृष ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लो साइक्लिंग में मोहित, सागर, सूरज और लेमन रेस में सोनिया , वंशिका,मुस्कान तथा हर्डल रेस में सतीश, हिमांशु, अमन ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर -19 में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन जोरदार रहा। 100 मीटर रेस में मिस्बा, खुशी, भूमि, कुणाल, अनखवीर, जशनप्रीत ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में प्रीति, आरती, सानिया तथा लेमन रेस में कोमलप्रीत, तिलेशा, सोनम ने अपनी जगह बनाई। इसी के साथ-साथ कक्षा 11 वीं व 12 वीं के छात्रों के बीच बहुत ही रोमांचक वॉलीबाल मैच हुआ जिसमें ग्रुप बी के छात्रों ने जीत हासिल की। सभी वर्गों में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान लेने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य बीडी गाबा , प्रबंधक विकास, उप - प्रधानाचार्य रिद्धिमा एवं कोर्डिनेटर रितु द्वारा प्रमाण-पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताएं विद्यालय के डीपीई जसमेर सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई । मंच संचालन स्नेह लता के द्वारा किया गया ।