{"_id":"68acc3fa78f4ab5de3005180","slug":"iqbalpur-sugar-mill-owes-rs-32-crore-to-farmers-of-panipat-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1001-142573-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इकबालपुर चीनी मिल में पानीपत के किसानों का 32 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इकबालपुर चीनी मिल में पानीपत के किसानों का 32 करोड़ बकाया
Tue, 26 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
- किसानों ने भाकियू के बैनर तले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की भुगतान की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले के किसानों के करीब 32 करोड़ रुपये का भुगतान उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित इकबालपुर शुगर मिल में बकाया हैं। यह भुगतान वर्ष 2017-18 पिराई सत्र का है। साथ कुछ किसान सोनीपत व करनाल जिले के भी हैं।
किसानों का पांच सदस्यीय दल सोमवार को भाकियू (टिकैत) ग्रुप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। मुख्यमंत्री धामी ने किसानों का इकबालपुर शुगर मिल में बकाया भुगतान कराने का भरोसा दिया है। भाकियू (टिकैत) के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान की तरफ से पूर्व जिलाध्यक्ष चूहड़ सिंह रावल को भेजा गया था। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल में भाकियू उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विजय शास्त्री व भाकियू गढ़वाल मंडल के प्रभारी संजय चौधरी आदि शामिल रहे।
चूहड़ सिंह रावल ने बताया कि किसानों के 32 करोड़ रुपये का भुगतान मिल द्वारा 2017-18 का बाकी है। किसान मिल प्रबंधन से इस बारे में कई बार मिल चुके हैं। उनको हर बार पेमेंट कराने का आश्वासन दे दिया जाता है। किसानों की करीब 18 करोड़ की बकाया भुगतान की सूची भी दी है। बाकी किसानों की सूची जल्द दी जाएगी। चूहड़ सिंह रावल ने कहा कि यदि पानीपत के किसानों का बकाया भुगतान नहीं मिला तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।