फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Invitations were sent to every village for the state-level Shri Guru Ravidas Jayanti celebrations.

Kurukshetra News: प्रदेश स्तरीय श्री गुरु रविदास जयंती समारोह के लिए गांव-गांव दिया निमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Invitations were sent to every village for the state-level Shri Guru Ravidas Jayanti celebrations.
शाहाबाद। पत्रकारों  से बातचीत करते भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावत
शाहाबाद। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत संभालखी और छोड़पुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता और भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को 31 जनवरी को उमरी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय श्री गुरु रविदास जयंती समारोह का सादर निमंत्रण दिया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी निर्धारित की गईं।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। यह आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने और संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संतों, गुरुओं और महापुरुषों की जयंती को प्रदेश स्तर पर मनाकर समाज को जोड़ने का प्रेरणादायी कार्य कर रही है। भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु उमरी पहुंचेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे व एकता को और अधिक मजबूत करेगा। इस मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष सुपाश्र्व जैन, तंगोर मंडल अध्यक्ष यादविंद्र लक्की राणा, सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार, एडवोकेट मनदीप रावा, पार्षद अमृतलाल, पार्षद दीपक आनंद, हरसिमरण सिंह सिद्धू, ब्लॉक समिति सदस्य तिलक राज, नरेंद्र सरपंच बड़ाम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed