फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Invitations are being given to people from house to house for the state level Yoga Maha Kumbh: Dr. Jaideep Arya

राज्य स्तरीय योग महाकुंभ में घर-घर जाकर दे रहे न्यौता : डाॅ. जयदीप आर्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Invitations are being given to people from house to house for the state level Yoga Maha Kumbh: Dr. Jaideep Arya
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए न्यौता देती पतंजलि महिला योग पीठ की
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले योग महाकुंभ में आने का घर-घर जाकर न्योता दिया जा रहा है। इस दौरान योग करने से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जयदीप आर्य ने कहा कि बिना दवा के स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग को हिस्सा बनाना जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे और योग गुरु स्वामी रामदेव इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन संबोधन भी देंगे। कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एक लाख लोग साथ-साथ योग करेंगे। इसके लिए जिला के सभी गांवों में योग शिविर लगाकर ग्रामीण नागरिकों को योग प्रोटोकॉल सिखाया जा रहा है। 400 योग ट्रेनरों द्वारा प्रत्येक गांवों में पांच से सात दिनों का योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। थानेसर शहर, लाडवा, इस्माईलाबाद, पिहोवा, शाहाबाद के सभी वार्डों को कवर करते हुए करीब 130 जगहों पर योग शिविर लगाए गए हैं। इन स्थानों से हजारों की संख्या में लोग योग दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन



दीदार नगर में महिलाओं ने थामा योग के लिए प्रचार का जिम्मा
महिलाओं की टीम ने दीदार नगर में घर-घर जाकर योग का प्रचार करने का जिम्मा संभाला है। वह महिलाओं को रोजाना योग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्हें आसन, प्राणायाम, योग, ध्यान और विश्राम को करने की जानकारी के साथ-साथ करने के तरीकों से अवगत करवाया जा रहा है। शहरवासी महिलाएं भी टीम के सहयोग के लिए बाहर निकल रही हैं और दूसरों को प्रेरित करने में सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2200 कार्यकर्ताओं की टीम कर रही है काम
पतंजलि महिला योग पीठ की प्रदेश प्रभारी अमर राविश ने कहा कि पतंजलि योगपीठ के 2200 कार्यकर्ताओं की टीम पूरे प्रदेश में काम कर रही है। जोकि 21 जून को 10 लाख लोगों को योग करवाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इस दिन योग करवाने के साथ-साथ 10 लाख औषधीय पौधों को भी रोपित करेगी। घर-घर में चावल देकर योग कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed