फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   investigation of bhrun, one held

लिंग जांच में एक धरा, दूसरा फरार

Fri, 07 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 07 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
भ्रूण लिंग की जांच करने वाले एक और गिरोह का पर्दाफाश स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया। इस बार पिहोवा के एक अस्पताल में चल रहे इस काम का भंडाफोड़ किया गया है। अंबाला और कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिलकर यह कार्रवाई की। इसमें लिंग जांच में शामिल एक महिला दलाल को पकड़ा गया है। जबकि एक अन्य फरार हो गया। 
विज्ञापन


अंबाला और कुरुक्षेत्र की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के एक नामी अस्पताल में छापा मारा। अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पिहोवा में एक नामी अस्पताल में भ्रूूण जांच की जाती है। पिहोवा के एसएमओ डॉ. आरके सहाय ने बताया कि अंबाला ये सूचना हमें मिली कि शाहाबाद की एक महिला गुरप्रीत दलाली का काम करती है। इसके बाद अंबाला की टीम के साथ मिलकर इस मामले का खुलासा करने के लिए योजना बनाई गई। एक महिला को ग्राहक बनाकर शाहाबाद निवासी गुरप्रीत के पास भेजा गया। इसके बाद गुरप्रीत ने महिला को पिहोवा स्टैंड पर बुलाया। यहां से वह उसे अपने एक साथी के साथ लेकर अस्पताल में आई। 
विज्ञापन


15 हजार में किया सौदा तय 
बताया जाता है कि भ्रूण लिंग जांच के लिए महिला से 15 हजार रुपये में सौदा किया गया। महिला ने यह रुपये गुरप्रीत को दे दिए। इसके बाद महिला को जांच के लिए ले जाया गया। महिला का इशारा मिलते ही अंबाला से आए डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन भंडारी, डॉ. मनदीप और कुरुक्षेत्र जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आरके सहाय, डॉ. एनपी सिंह और अजय की टीम ने छापा मारा। यहां दलाल महिला गुरप्रीत को पकड़ा गया। उसके साथ आया साथी वहां से फरार हो गया। बताया जाता है कि गुरप्रीत के पास से कमीशन में लिए गए तीन हजार रुपये भी मिले जो कि ग्राहक बनकर गई महिला के दिए रुपयों में से ही थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed