{"_id":"67477ed716abd6a4470867c4","slug":"international-gita-mahotsav-begins-today-artisans-from-across-the-country-will-gather-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127513-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज आज, देश भर के शिल्पकारों का लगेगा जमघट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज आज, देश भर के शिल्पकारों का लगेगा जमघट
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर आज वीरवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज शिल्प व सरस मेले के साथ होगा। महोत्सव में देश भर के 300 से ज्यादा शिल्पकार पहुंचेंगे। अधिकतर शिल्पकार एक दिन पहले ही बुधवार को यहां पहुंच गए और उन्होंने अपनी-अपनी दुकानें भी सजानी शुरू कर दी। शिल्प और सरस मेले का शुभारंभ आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। वे केडीबी की ओर से से बनाए गए मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। 28 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक चलने वाले शिल्प व सरस मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
शिल्प मेले में एनजेडसीसी की तरफ से विभिन्न राज्यों से शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया है। इन शिल्पकारों में राष्ट्रीयअवार्डी, राज्य अवार्डी और अन्य राज्यों के मेरिट प्रमाण पत्र हासिल करने वाले शिल्पकार पहुंचेंगे। वहीं डीआरडीए की तरफ से 19 राज्यों के सेल्फ हेल्प ग्रुप और बेहतरीन शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया है जबकि हरियाणा के 22 जिलों के शिल्पकार सरस मेले में अपनी शिल्पकला का प्रदर्शन करेंगे।
28 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के घाटों पर पर्यटकों और दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने के लिए कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। यह कलाकार ब्रह्मसरोवर की अलग-अलग दिशाओं में बने घाटों के साथ ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ दशकों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर दिन और रात्रि के समय भी अपना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
आज से तीन दिसंबर तक इन राज्यों के कलाकार बांधेंगे समां
आज वीरवार से तीन दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कलाकार अपने-अपने प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्यों की प्रस्तुति करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर पर्यटकों में उत्साह बना हुआ है। वहीं जैसे ही मेले से एक दिन पहले बुधवार को ही शिल्पकार विभिन्न राज्यों से पहुंचने लगे तो बड़ी संख्या में पर्यटक भी ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे और शाम के समय मेले जैसा ही नजारा दिखाई देने लगा।
बॉक्स
आज पहले दिन के ये रहेंगे मुख्य आर्कषण
-- -- -- -- -- -- -
सुबह 7:00 बजे, पुरूषोत्तमपुरा बाग से गीता रन शुरू होगी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी दिखाएंगे हरि झंडी।
दोपहर 3:30 बजे, ब्रह्मसरोवर तट पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिल्प व सरस मेले एवं मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
सांय 4:30 बजे, ब्रह्मसरोवर तट पर साधू समाज की उपस्थिति में भजन संध्या और महाआरती।
सांय 5:45 बजे, ज्योतिसर तीर्थ पर महाभारत और गीता पर आधारित लाइट एंड साउंड शो।