फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Mahotsav: Artists from Odisha and Tanzania will spread cultural diversity

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : ओडिशा व तंजानियां के कलाकार बिखरेंगे सांस्कृतिक छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
International Gita Mahotsav: Artists from Odisha and Tanzania will spread cultural diversity
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ओडिशा व अफ्रीकन देश तंजानिया के कलाकार भी अपनी-अपनी संस्कृति की छटा बिखरेंगे। दोनों की ओर से किस दिन और कौन सी विधा में खास प्रस्तुति होगी, इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। ओडिशा ने सहभागी राज्य तो तंजानियां ने सहभागी देश के तौर पर महोत्सव में शामिल होने की सहमति दे दी है, इस संबंध में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पास पत्र भी पहुंच चुके हैं, जिसके बाद केडीबी अधिकारी भी अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

महोत्सव जहां 28 नवंबर से शुरू हो जाएगा वहीं मुख्य सांस्कृतिक व अन्य आयोजन पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक होने हैं। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व प्रदेश सरकार ने इस बार सहभागी राज्य के लिए ओडिशा व सहभागी देश के लिए तंजानियां को महोत्सव में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। न केवल यह स्वीकार कर लिया गया है बल्कि दोनों की ओर से भेजे पत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाने की सहमति जताई है। बता दें कि ओडिशी भारतीय राज्य ओडिशा की एक शास्त्रीय नृत्य शैली है जबकि इस प्रदेश के लोक नृत्य में कई नृत्य शामिल हैं जिनमें से छऊ, नाच, घमुरा नृत्य और ढालखाई सबसे लोकप्रिय माने जाते हैं। पिछले साल असम सहभागी राज्य तो श्री लंका सहभागी देश रहा था।
विज्ञापन




कुमार विश्वास सहित कई बड़ी हस्तियां बांध सकती है समां
महोत्सव में इस बार प्रख्यात कवि कुमार विश्वास सहित कई बड़े कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समां बांध सकते हैं। मुख्य आयोजन के दौरान होने वाले इन कार्यक्रमों की रूपरेखा पर जल्द मुहर लगेगी। दो दिन पहले ही जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व अन्य संबंधित विभाग एवं संस्थाओं की अहम बैठक हुई, जिसमें एनजेडसीसी के अधिकारी भी शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओडिशा व तंजानियां से मिल चुकी सहमति : उपेंद्र
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि महोत्सव में सहभागी राज्य के तौर पर ओडिशा व देश के तौर पर तंजानियां से सहमति मिल चुकी है। दोनों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाने की चर्चा की गई है। जल्द ही इन कार्यक्रमों के साथ-साथ मुख्य आयोजन के दौरान होने वाले सभी सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed