फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Festival will be celebrated in Indonesia, recitations and seminars will be held

Kurukshetra News: इंडोनेशिया में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, होंगे पाठ और सेमिनार

Mon, 25 Aug 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
International Gita Festival will be celebrated in Indonesia, recitations and seminars will be held
कुरुक्षेत्र। इंडोनेशिया में इस वर्ष 12 से 14 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में इंडोनेशिया के बाली में वैश्विक गीता पाठ, गीता सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम में इंडोनेशिया के बाली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की घोषणा की।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद ने इंडोनेशिया में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष किसी न किसी देश के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस बार इंडोनेशिया के बाली शहर में इस आयोजन को किया जाएगा। जहां भगवान गरुड़ की विशाल प्रतिमा स्थापित है, उसी जगह बाली से इंडोनेशिया में गीता ज्ञान का प्रचार होगा। वहां पर भारत की संस्कृति गीता का भव्य उत्सव होगा, जो हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है। भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जाति के उत्थान के लिए कुरुक्षेत्र की भूमि से अर्जुन को गीता ज्ञान दिया था। उसी धर्मक्षेत्र से स्वामी ज्ञानानंद गीता को विश्वभर में फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लोगों ने नकारा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लोगों ने नकार दिया है। अब पंजाब की बारी है। पंजाब के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। पंजाब में आप पार्टी ने चुनावों में महिलाओं को 1500 रुपये महीना देने की घोषणा की थी जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। हमने हरियाणा में 2100 रुपये देने का संकल्प किया था जिसके लिए बजट में 5000 करोड़ रुपये भी तय कर दिए हैं। इसकी योजना भी बनकर तैयार है और जल्द ही इस राशि को महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed