फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Mahotsav will be a wonderful confluence of art, culture and spirituality

Kurukshetra News: कला, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav will be a wonderful confluence of art, culture and spirituality
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर पर बनाए मयूरल पर रंगाई-पुताई करते श्रमिक। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू होने में महज तीन दिन बचे हैं, जिसके चलते तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। पवित्र ब्रह्मसरोवर ही नहीं पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 28 नवंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव में 18 दिनों तक कला, संस्कृति व अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अलग-अलग राज्यों से आने वाले कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम अपनी अनोखी छाप छोड़ेंगे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश की संस्कृति को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

महोत्सव में आने वाले शिल्पकारों के लिए जहां ब्रह्मसरोवर तट पर स्टॉल सजाई जाने लगी है तो वहीं स्वागत द्वार भी बनाए जाने लगे हैं। पूरे ब्रह्मसरोवर को रंगीन रोशनी से नहलाने के लिए चाइनीज लड़ियों से सजाया गया है। वहीं शहर में स्वच्छता अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। रेलवे ओवरब्रिज से लेकर अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी रंगाई-पुताई की जा रही है। शहर में लाइटिंग से लेकर अन्य प्रबंध भी जोरों पर है।
विज्ञापन



28 नवंबर से 15 दिसंबर तक रहेगा शिल्प और सरस मेला
महोत्सव में 17 नवंबर से 27 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज जारी है तो वहीं 28 नवंबर को गीता रन के साथ ही इसी दिन से लेकर 15 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेले का भी आगाज होगा। पांच दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ होगा तो इसी दिन से सात दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजेडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सुबह के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, पांच से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजेडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक केडीबी की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या व आरती, 8 से 10 दिसंबर तक शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकों उच्चारण, वाद विवाद, रंगोली,मेंहदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन सन्निहित सरोवर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





नौ दिसंबर को संत व 10 को अखिल भारतीय देव स्थानम् सम्मेलन
नौ दिसंबर को प्रशासन व समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से संत सम्मेलन, जिला प्रशासन की तरफ से 10 दिसंबर को अखिल भारतीय देव स्थानम् सम्मेलन, केडीबी की तरफ से 11 दिसंबर को ज्योतिसर में यज्ञ और गीता पाठ, शिक्षा विभाग व प्रशासन व केडीबी की तरफ से 11 दिसंबर को 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक गीता पाठ, नगर शोभा यात्रा, 48 कोस तीर्थों का सम्मेलन व सायं के समय सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। इसके साथ ही 11 दिसंबर को केडीबी की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा।




जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगेगी
महोत्सव में सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के विकास की तस्वीर और सरकार की वर्तमान और भावी योजनाओं को दर्शाया जाएगा।





ओडिशा का पवेलियन रहेगा आकर्षण का केंद्र



जिला उपायुक्त नेहा सिंह के मुताबिक महोत्सव में इस बार सहभागी राज्य के रूप में ओडिशा को आमंत्रित किया गया है। इस प्रदेश की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक पवेलियन की स्थापना की जाएगी। इसमें ओडिशा प्रदेश की संस्कृति को देखने का अनोखा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed