{"_id":"674516d897abfef93d07e0aa","slug":"international-geeta-mahotsav-more-than-40-lakh-people-expected-surveillance-will-be-maintained-through-215-cctv-cameras-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-127379-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : 40 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद, 215 सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : 40 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद, 215 सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी निगरानी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होगा, जिसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। 18 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में इस बार 40 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए हर कोने पर तीसरी आंख से निगरानी रखी जाएगी। सदरियों से लेकर हर आयोजन स्थल व प्रवेश द्वारों पर करीब 215 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
महोत्सव में इस बार सुरक्षा व्यवस्था पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा चाक-चौबंद रहेगी। न केवल सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी बल्कि निजी सुरक्षा एजेंसी के 60 जवानों को भी तैनात किया जाएगा, जो वॉकी-टॉकी से भी लैस होंगे। इनमें महिला सुरक्षा कर्मी भी शामिल होंगी। यही नही पिछले वर्ष महोत्सव में पुलिस की तत्परता पर उठे सवालों के बीच इस बार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों ने न केवल पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के साथ बैठकर खास रणनीति बनाई है बल्कि बोर्ड की ओर से पिछले वर्षों के हालात का हवाला देते हुए व्यवस्था और बेहतर करवाए जाने के लिए पत्र भी भेजा है। उधर केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि महोत्सव में हर रोज लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है और ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
वीआईपी के आगमन से आम लोगों को नहीं होगी परेशानी
हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव में वीवीआईपी व वीआईपी लोगों का आगमन जारी रहेगा लेकिन आमजन को परेशानी नहीं होगी। इस बार केडीबी प्रशासन ने पुलिस प्रशासन से बकायदा पत्र लिखकर मांग की है कि वीआईपी रूट अलग से तय किया जाए। इस पर पुलिस ने भी तैयारी कर ली है।