फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Mahotsav begins today in Kurukshetra

Haryana: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज आज, लोक संस्कृति के दिखाई देंगे अनेक रंग

Sat, 19 Nov 2022 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 12:27 AM IST
सार

महोत्सव में आने वाले 10 जिलों के यात्रियों को रोडवेज बसों के किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 19 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
International Geeta Mahotsav begins today in Kurukshetra
ब्रह्मसरोवर का दृश्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज शनिवार से होगा। छह दिसंबर तक धर्मनगरी में देश की लोक संस्कृति के अनेक रंग दिखाई देंगे। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार भी पहुंच चुके हैं। शिल्प और सरस मेले का उद्घाटन दोपहर 2.30 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से 29 नवंबर से चार दिसंबर तक राज्य स्तरीय विकासात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। इसके अलावा हरियाणा व मध्य प्रदेश का पवेलियन, अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, संत सम्मेलन, गीता शोभा यात्रा आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न राज्यों के शिल्पकार ब्रह्मसरोवर के तट पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सरस मेले में भी लगभग 250 शिल्पकार पहुंचेंगे। सरस और शिल्प मेले में विभिन्न राष्ट्रीय और स्टेट अवार्ड शिल्पकारों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सायं 3.15 बजे संत मोरारी बापू की श्री राम कथा में भी शिरकत करेंगे। जिलाधीश एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 19 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इन कार्यक्रमों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 के तहत आदेश पारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed