{"_id":"695d75e34243acba8402e241","slug":"inter-state-bus-terminal-project-stuck-in-files-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-148145-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फाइलों में उलझी अंतरराज्यीय बस अड्डे की परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फाइलों में उलझी अंतरराज्यीय बस अड्डे की परियोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। पीपीपी स्कीम के तहत पिपली में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस अड्डे की महत्वाकांक्षी परियोजना पिछले आठ वर्षों से फाइलों में ही उलझी हुई है। 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह बस अड्डा अब तक धरातल पर नहीं उतर पाया है जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लगातार घोषणाओं और दावों के बावजूद बस अड्डे के निर्माण कार्य की शुरुआत न होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
पिपली में करीब 10 एकड़ चार कनाल और 19 मरले भूमि पर प्रस्तावित इस अंतरराज्यीय बस अड्डे का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह बस अड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण न केवल हरियाणा बल्कि अन्य राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बस अड्डे में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं : प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस अड्डे में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। इनमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, विशाल पार्किंग व्यवस्था, सुंदर पार्क, आधुनिक बस टर्मिनल, डबल एंट्री गेट, प्रतीक्षालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं के जरिये यात्रियों को न केवल आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा बल्कि पिपली क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लोगों की यात्रा होगी सुगम : शहर वासी प्रमोद कुमार का कहना है कि यदि बस अड्डा बनकर तैयार हो जाता है तो इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।