फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Instead of going to Japan, the Chief Minister should have taken care of the farmers: Dushyant

जापान जाने के बजाय किसानों की सुध लेते मुख्यमंत्री : दुष्यंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Instead of going to Japan, the Chief Minister should have taken care of the farmers: Dushyant
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में बारिश में ​​भीगे धान खरीद का जायजा लेने पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी जापान जाकर वहां से प्रदेश में निवेश के दावे कर रहे हैं जबकि यहां किसान बर्बाद हो रहे हैं। प्रकृति की मार झेल रहे किसानों को मंडियों में भी मार झेलनी पड़ रही है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री का किसानों के प्रति बयान तक नहीं आया है।
विज्ञापन

यह कहना है पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला का। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां जाट धर्मशाला में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित किया और थानेसर अनाज मंडी में भी पहुंचे और किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निशाने पर लिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक्सपायरी दवा करार दिया तो कहा कि अभय चौटाला को भी कोई काम नहीं है।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने आठ साल पहले अपने दम पर पार्टी बनाई। हमने 10 एमएलए खड़े किए। प्रदेश के लिए काम किया। अभय चौटाला के पास कोई काम नहीं है। हमारे लिए तो चैप्टर बहुत पहले का बंद है। उन्होंने कहा कि तीन दिन की बारिश में लाखों एकड़ धान को नुकसान हुआ लेकिन अभी तक सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed