{"_id":"61e32cb0fc59a1256d1d4713","slug":"install-app-and-withdraw-26-thousand-from-the-account-kurukshetra-news-knl961575133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल में एप इंस्टॉल कराकर महिला के अकाउंट से निकाले 25 हजार 927 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल में एप इंस्टॉल कराकर महिला के अकाउंट से निकाले 25 हजार 927 रुपये
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शातिर ठगों ने महिला के मोबाइल में एनीडेस्क एप इंस्टॉल कराकर महिला उपभोक्ता को 25 हजार 927 रुपये की चपत लगा दी। महिला ने गूगल से बैंक कस्टमर केयर नंबर लेकर फोन किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-7 निवासी निर्मला देवी ने थाना शहर थानेसर में दी शिकायत में बताया कि वह अपने मोबाइल में गूगल पे एप की लिमिट बढ़ाना चाहती थीं। उसके लिए उन्होंने पांच जनवरी को गूगल साइट से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कस्टमर केयर नंबर लिया। नंबर पर कॉल किया तो किसी ने नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसने उसके एटीएम नंबर की जानकारी मांगी और इसे किसी अनजान से साझा न करने की हिदायत दी। आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर अन्य जानकारी के लिए उसके मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड करा दिया। उसके बाद उसके खाते से 25 हजार 927 रुपये कट गए। जब उसने अपनी बैंक से जानकारी ली तो उसे ठगी की जानकारी मिली। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली एक महिला के खाते से दो बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। सुभाष मंडी पुलिस चौकी में दी शिकायत में ममता ने बताया कि उसका सलारपुर रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है। 10 जनवरी को अपने बचत खाते में बकाया चेक किया तो उसमें से दो बार में 40-40 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए थे। इन पैसों को ऑनलाइन ट्रांसफर दिखाया गया है। उसने और उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने पैसे ट्रांसफर नहीं किए थे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।