फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Innovators encouraged in skill development training

Kurukshetra News: कौशल विकास प्रशिक्षण में नवोन्मेषकों को दिया बढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Innovators encouraged in skill development training
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय ने कौशल विकास प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर भावी नवोन्मेषकों को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के लवकुश छात्रावास के अटल टिंकरिंग लैब में 17 से 22 मार्च तक आयोजित एक सप्ताह के कौशल विकास प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसकी रचना विशेष रूप से छठी कक्षा के छात्रों के लिए की गई थी। प्राचार्य नारायण सिंह और प्रबंधन सदस्यों के मार्गदर्शन में इस पहल का उद्देश्य उभरती प्रौद्योगिकियों में मूलभूत अवधारणाओं को पेश करना और एसटीएएम क्षेत्रों में शुरुआती रुचि को बढ़ावा देना है।

गीता अरोड़ा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें छात्रों को रोबोटिक्स, थ्री डी प्रिंटिंग, ब्रेडबोर्ड पर सर्किट डिजाइन, सोल्डरिंग तकनीक और बुनियादी ऐप डेवलपमेंट सहित विविध विषयों से परिचित कराया गया। इन व्यावहारिक और क्रियात्मक सत्रों ने छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और इन जटिल विषयों को समझने में मदद दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed