{"_id":"69e69134e5c2db84ae0081f4","slug":"innocent-daughter-hanged-herself-on-her-birthday-husband-and-wife-also-hanged-themselves-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-890263-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मासूम बेटी को जन्मदिन के दिन फंदा लगा, पति-पत्नी भी झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मासूम बेटी को जन्मदिन के दिन फंदा लगा, पति-पत्नी भी झूले
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक अद्विका।
कुरुक्षेत्र। प्रेम नगर स्थित एक घर में पति-पत्नी व बेटी के शव फंदे पर लटके मिले है, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी युक्ता (28) और बेटी तीन वर्षीय अद्विका के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि पहले पति-पत्नी ने बेटी को फंदे पर लटकाया फिर खुद भी झूल गए। मृतक मूल रूप से करनाल के सीकरी गांव के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि दंपति बेटी के सेरेब्रल हाइपोक्सिया नामक गंभीर बीमारी से परेशान था, जो शायद कभी ठीक नहीं हो सकती थी। पुलिस जांच में भी यही सामने आया है जबकि परिजन भी यही कारण जता रहे हैं। दंपति ने आत्महत्या करने से पहले रात को साढ़े पांच बजे का समय सेट कर कुछ ही दूरी पर रह रहे अपने जीजा को व्हाट्सएप पर संदेश भेज इसकी जानकारी भेजी।
संदेश में कमरा अंदर से बंद होने और कमरे की चाबी रखने की जगह लखी हुई थी। जीजा ने जैसे ही संदेश देखा तो तुरंत अपनी पत्नी के साथ लेकर ससुराल पहुंचा और इस दौरान पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया। पुलिस दरवाजा खोलने के बाद जब अंदर दाखिल हुई तो मंजर देख सबकी रूह कांप गई। कमरे के बिल्कुल बीचों-बीच छत में लगे हुए फेन बॉक्स में एक काले रंग की चुन्नी से एक तीन साल की मासूम लटक रही थी और उसके दाई तरफ नई रस्सी से पिता व बाई तरफ मां लटकी हुई थी। पुलिस ने तीनों शवों को तुरंत नीचे उतरवाया और चिकित्सकों को मौके पर बुलाया, लेकिन चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जतिंद्र रेलवे डाक सेवा में था कार्यरत, एएसआई पिता की छह माह पहले हुई मौत
जतिंद्र कुमार रेलवे डाक सेवा में काम करता था। जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से एएसआई सेवानिवृत थे और करीब छह माह पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।
मिला 10 पेज का सुसाइड नोट
पुलिस को मौके से एक डायरी में लिखा हुआ दस पेज का सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का कारण बेटी की गंभीर बीमारी के चलते मानसिक तनाव लिखा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सोमवार देर शाम तीनों का दो अलग-अलग चिताओं पर अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम को उसकी मां के गोद में सुलाकर घर से अंतिम यात्रा पर भेजा।
तीनों की फंदा लगाने से ही मौत : डीएसपी
डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार का कहना है कि एक ही कमरे में तीनों फंदे पर लटके मिले हैं। एक तरफ मां तो दूसरी तरफ पिता का शव टका था जबकि बच्ची का शव बीच में लटका था। कमरे के हालात देख लग रहा है कि वह कईं दिन से यह कदम उठाने की तैयारी में लगे थे। बच्ची को चुन्नी से लटकाया हुआ था तो पति-पत्नी रस्सी से लटके थे। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।