फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information given about AI tools during teaching

Kurukshetra News: टीचिंग के दौरान एआई टूल्स के बारे में दी जानकारी

Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Information given about AI tools during teaching
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र में आईक्यूएसी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल और फैकल्टी डेवलपमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में एडवांस एक्सेल टूल्स एंड एआई फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डॉक्यूमेंटेशन विषय पर साप्ताहिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 15 से 20 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अंजु चावला (संयोजिका, आईक्यूएसी), डॉ. हिमानी (संयोजिका, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल) और प्रभजोत कौर (संयोजिका, फैकल्टी डेवलपमेंट सेल) के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। प्रथम दिन विषय विशेषज्ञ के रूप में रिजुल राठी, ट्रेनर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी उपस्थित रहीं। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. उर्मिला पंघाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग को डिजिटल दक्षता, अकादमिक नवाचार और प्रभावी दस्तावेजीकरण की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है। मुख्य वक्ता रिजुल राठी ने एआई टूल्स फॉर टीचिंग एंड लर्निंग विषय पर व्याख्यान देते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित टूल्स के माध्यम से पाठ योजना निर्माण, मूल्यांकन, कंटेंट डेवलपमेंट और छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed