फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information about the new education policy and integrated teacher curriculum was given to class 12 students.

Kurukshetra News: 12वीं के विद्यार्थियों को दी नई शिक्षा नीति और एकीकृत शिक्षक पाठ्यक्रम की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Information about the new education policy and integrated teacher curriculum was given to class 12 students.
कुरुक्षेत्र। छात्रों को कोर्स के बारे में जानकारी देते वक्ता। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईईटीआर) कुरुक्षेत्र की ओर से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर (कुरुक्षेत्र) में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को विद्यार्थियों तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन


संस्थान की ओर से सहायक प्रोफेसर डॉ. विवेकानंद सिंह और डॉ. अजीत सिंह ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि आईटीईपी कोर्स के लिए एनटीए की ओर से आयोजित एनसीईटी (एनसीईटी) परीक्षा अनिवार्य है। इस कोर्स की खास बात यह है कि विद्यार्थी अपने तीन प्रमुख विषयों के साथ शिक्षा विषय को भी मुख्य विषय के रूप में पढ़ सकते हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में 50-50 सीटें उपलब्ध हैं जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक बनने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईटीईपी का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को कुशल, रोजगारोन्मुख और व्यावहारिक शिक्षक बनाना है। इस कोर्स के माध्यम से भविष्य के शिक्षकों के प्रशिक्षण, शिक्षण कौशल और व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जाता है। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताया। जागरूकता अभियान में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल, विनय राणा, कबीरा रानी, प्रोमिला, प्राचार्य रामकुमार, शिषक सुषमा, शीतल, शिक्षिका अनीता, सुदेश सहित अन्य सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed