{"_id":"68965896e668e2a32e03eda0","slug":"information-about-prime-minister-jan-arogya-yojana-was-given-in-the-college-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-140207-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कॉलेज में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कॉलेज में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी दी
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज की एनसीसी यूनिट ने सोशल सर्विस एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया।
कार्यक्रम में अर्बन प्राथमिक चिकित्सा हेल्थ सेंटर, शाहाबाद मारकंडा के आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पारीक सैनी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.कर्मवीर चौहान मुख्य वक्ता रहे। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया। प्राचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2018 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना है, जिससे अब तक लगभग 11 करोड़ परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। डॉ. पारीक सैनी ने योजना की विशेषताओं, लाभार्थियों, सूचीबद्ध अस्पतालों और कैशलेस-पेपरलेस इलाज की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों को दी। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार ने किया।
उन्होंने कहा कि यह योजना जाति, धर्म या समाज की परवाह किए बिना जरूरतमंद परिवारों को किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है। ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से नागरिक अधिक सजग बन सकते हैं और आपात स्थिति में समय पर इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ.जवाहरलाल, डॉ. भाविनी तेजपाल, प्रो. सिद्धांत, प्रो. नेहा, 25 एनसीसी कैडेट, 20 एनएसएस स्वयंसेवक, 20 विज्ञान विभाग के विद्यार्थी और अन्य छात्र उपस्थित रहे। अंत में बी सर्टिफिकेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट को सम्मानित किया गया। फरवरी 2025 में आयोजित परीक्षा में 14 कैडेट में से 12 ने अल्फा ग्रेड के साथ सफलता अर्जित की।