फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information about fire in the house was given on dial 112, when the fire brigade vehicle reached, he said, he was feeding the child.

Kurukshetra News: डायल 112 पर दी घर में आग लगने की सूचना, फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो बोला, बच्चे को खिला रहा था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Information about fire in the house was given on dial 112, when the fire brigade vehicle reached, he said, he was feeding the child.
कुरुक्षेत्र। साहब...घर में आग लगी है। डायल 112 मुख्यालय पर जैसे ही यह सूचना मिली तो वहां से तत्काल धर्मनगरी के फायर ब्रिगेड केंद्र पर भी सूचना पहुंचाई गई। आग की सूचना पर दमकल कर्मचारी फायर ब्रिगेड गाड़ी व अन्य तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे तो सब कुछ सामान्य था। दमकल कर्मी जब संबंधित व्यक्ति तक पहुंचे तो उसने कहा कि वह बच्चे को खिला रहा था और खेल-खेल में यह सूचना दे दी। इससे अधिकारी भी हैरान हैं। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है।
विज्ञापन

मामला कंवारखेड़ी गांव का बताया जा रहा है, जहां से 19 फरवरी को सरकारी स्कूल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने देर शाम सात बजकर 57 मिनट पर डायल 112 पर सूचना दी, जिसमें बताया कि उसके घर में आग लगी है। उसने अपने घर का पता भी बताया। अग्निश्मन अधिकारी गजे सिंह ने बताया कि डायल 112 मुख्यालय से उनके पास दमकल केंद्र पर सूचना पहुंची तो तत्काल वे पूरी तैयारी के साथ संबंधित जगह पर टीम के साथ पहुंचे। वहां सब कुछ सामान्य मिला और आसपास के लोगों ने बताया कि पूरे गांव में आग लगने का कोई मामला नहीं है। इसके बाद सूचना देने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर संपर्क किया और फिर मुलाकात भी की गई, जिसमें उसने बताया कि वह बच्चे को खिला रहा था, जिसके चलते ही उसने यह सूचना दे दी। गजे सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने आपात सेवा पर झूठी सूचना दी, जो गंभीर अपराध है। अब आरोपी के खिलाफ फायर सर्विस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन



किसान आंदोलन में तैनात 11 गाड़ियां, फिर भी दी जा रही झूठी सूचनाएं
अग्निश्मन अधिकारी गजे सिंह का कहना है कि किसान आंदोलन के चलते प्रशासनिक आदेशानुसार फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां नेशनल हाईवे शाहाबाद पर तो चार गाड़ियां ट्यूकर बाॅर्डर पर तैनात की गई हैं। कर्मचारी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं और ऐसे हालात में भी लोग झूठी सूचनाएं देकर आपात सेवाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं जबकि ऐसा करना अपराध है। इससे न केवल आपात सेवाओं का समय बर्बाद होता है बल्कि अनेक प्रकार की दूसरी समस्याएं भी पैदा होती हैं। भविष्य में कोई ऐसी सूचना देता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed