फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indo-Pacific region full of natural wealth, Kurukshetra

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्राकृतिक संपदा की भरमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Indo-Pacific region full of natural wealth, Kurukshetra
केयू में अर्थशास्त्र विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि विश्वविद्यालय में स्थापित अंतरराष्ट्रीय हिंद-प्रशांत अध्ययन केंद्र देश के भावी विकास में विभिन्न देशों के साथ राजनैतिक एवं रणनीतिक संबंधों को और अच्छा बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हिंद-प्रशांत क्षेत्र प्राकृतिक संपदा के संसाधनों से संपन्न क्षेत्र है। वे शुक्रवार को विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंद-प्रशांत अध्ययन केंद्र के उद्घाटन समारोह के अवसर पर ‘हिंद-प्रशांत में अभिनव विकास : सुरक्षा एवं धारणीय विकास उन्मुख दृष्टिकोण’ नामक व्याख्यान में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
कुलपति ने कहा कि इस विषय में हमें समय से सोचना जरूरी है कि यह किस प्रकार हमारे एवं इस क्षेत्र से जुड़े देशों के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए उपयोगी हो सकता है। कुलपति ने अंतरराष्ट्रीय हिंद-प्रशांत अध्ययन केंद्र की स्थापना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केंद्र विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विद्वानों के लिए गहन अध्ययन के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

प्रो. वीएन अत्री ने कहा कि यह केंद्र एक थिंक टैंक की तरह काम करेगा। हिंद-प्रशांत क्षेत्र विविधताओं से भरा है, जो कि विकसित एवं विकासशील दोनों ही देशों की आर्थिक प्रगति में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमें स्मार्ट एवं सुरक्षित विकास की आवश्यकता है। यह केंद्र न केवल तटीय देशों के लिए बल्कि स्थल बंद देशों के लिए भी उपयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार चौहान ने व्याख्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. एसके चहल, प्रो. प्रदीप चौहान, डॉ. राजेश, डॉ. राजेंद्र, डॉ. अश्वनी, डॉ. इशू गर्ग, डॉ. हेमलता शर्मा, डॉ. रमीन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. बहराम रमेश, वसुधा, वैभव विशेष रूप से उपस्थित रहे। शोधार्थी सुमित, विनय, नीलम, कांता, दीपा, हिमांशी, अनिल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed