फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indigenous breeds of cows like Rathi, Gir and Bilahi reached the fair.

Kurukshetra News: राठी, गिर, बिलाही जैसी देशी नस्ल की गायें पहुंचीं मेले में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Indigenous breeds of cows like Rathi, Gir and Bilahi reached the fair.
कुरुक्षेत्र।  राज्य स्तरीय पशु मेले में बछड़े के साथ रैंप पर उतरी हरियाणा नस्ल की देशी गाय। संव
कुरुक्षेत्र। घर आंगन से निकलकर सड़कों पर आई हरियाणा नस्ल की गाय के साथ-साथ राठी, गिर, बिलाही, थारपारकर जैसी गायों की देशी नस्ल को संरक्षित करने में पशुधन प्रदर्शनी व मेले कारगर साबित हो रहे हैं। धर्मनगरी में लगे राज्य स्तरीय पशु मेले में इन नस्लों की गाय विशेष तौर पर पहुंची हैं जबकि इसमें भी हरियाणा नस्ल की गाय खास आकर्षण बनी हुई है।
विज्ञापन

विभिन्न जिलों से इस नस्ल की 150 गायें मेले में पहुंची हैं। मेले के रैंप पर यह गाय अपने बछड़े के साथ उतरी तो हर कोई इसे निहारता ही रह गया। पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस गाय की पूजा कर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

यह गाय आज भी प्रदेश की शान बढ़ा रही है और वर्तमान में प्रदेश की गोशालाओं व पशुपालकों के पास इस नस्ल की करीब आठ लाख गाय हैं। हरियाणा नस्ल की गाय का दूध बाकी देशी गायों से ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें तीन से चार प्रतिशत ही फैट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाय का दूध बच्चों के लिए ज्यादा पौष्टिक होता है। मेले में जींद, रेवाड़ी, चरखी दादरी सहित प्रदेश के अन्य जिलों से कई पशुपालक हरियाणा नस्ल की गाय लेकर पहुंचे हैं। इस नस्ल की गाय मेले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल बनवाला का कहना है कि प्राचीन काल से प्रदेश में हरियाणा नस्ल की गाय का पालन पोषण किया जाता रहा है।

वर्तमान में इस नस्ल की गाय की कीमत 40 हजार रुपये से लेकर 1.50 रुपये तक है। ये गाय बिना छुए छह फीट की दीवार को छलांग लगाकर लांघ सकती है। प्रदेश सरकार ने इस नस्ल की अधिक दूध देने वाली गाय के लिए सरकार ने रखा पांच से 40 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed