फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indian Yoga Institute organised obesity prevention camp at Jindal Park

Kurukshetra News: भारतीय योग संस्थान ने जिंदल पार्क में लगाया मोटापा रोग निवारण शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Indian Yoga Institute organised obesity prevention camp at Jindal Park
कुरुक्षेत्र। मोटापा रोग भारतवर्ष ही नहीं पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रहा है । यह रोग पूरे विश्व के लिए एक अभिशाप बन रहा है। समाज व राष्ट्र को मोटापे के इस अभिशाप से बचाने के उद्देश्य से भारतीय योग संस्थान के निर्देशानुसार संस्थान द्वारा योग शिविरों की श्रृंखला में जिंदल पार्क में मोटापा एवं घुटना रोग निवारण शिविर लगाया गया, जिसका लाभ 50 से अधिक साधक- साधिकाओं द्वारा उठाया जा रहा है ।
विज्ञापन

संस्थान के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अरोड़ा ने शुभारंभ किया । जोन प्रधान जितेंद्र तलवार ने मोटापा रोगियों के लिए उपयोगी विशेष प्रकार की सूक्ष्म क्रियाएं करवाई । संस्थान के प्रांतीय संगठन मंत्री एवं प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर तथा कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अरोड़ा ने उपस्थित साधक- साधिकाओं को मोटापा घटाने वाले विशेष योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास करवाने के साथ-साथ मोटापा रोग के दुष्परिणामों के बारे में बताया । मोटापा रोगी का भोजन कैसा हो इस विषय पर सुरेश कुमार अरोड़ा ने संक्षेप में साधकों का मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा कि मोटापा रोगी का भोजन, सात्विक, सुपाच्य व कम कैलोरी का होना चाहिए । देवी दयाल सैनी ने ध्यान साधना का अभ्यास करवाया । गुलशन कुमार ग्रोवर ने साधकों को मोटापे के मापक बीएमआई के बारे में समझाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed