फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indian team secured sixth position in the World Dragon Boat Racing Championship

Kurukshetra News: वर्ल्ड ड्रैगन बोट रेसिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने हासिल किया छठा स्थान

Mon, 21 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 21 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Indian team secured sixth position in the World Dragon Boat Racing Championship
कुरुक्षेत्र। जर्मनी के ब्रैंडनबर्ग शहर में आयोजित 17 वीं वर्ल्ड ड्रैगन बोट रेसिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम (पुरुष-महिला) ने 200 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन कर छठा स्थान हासिल किया। भारत की यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। भारतीय टीम के इस मिक्स इवेंट में देशभर से कई खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें तीन खिलाड़ी हरियाणा राज्य से थे। इन खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने देश की शान बढ़ाई और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

टीम में शामिल जिले के गांव मुकीमपुर निवासी मुकेश कुमारी ने भी धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। मुकेश एक होनहार ड्रैगन बोट रेसर हैं और इससे पहले तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता मोहिंदर सिंह और माता ओमपती देवी ने बेटी की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। मुकेश ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुकेश की सफलता के पीछे वर्षों की कठिन मेहनत, समर्पण और अनुशासन का योगदान है। मुकेश के अलावा कुरुक्षेत्र जिले के कोलापुर गांव के चरणजीत सिंह सैनी और करनाल जिले की पूजा भारती ने भी भारतीय मिक्स टीम का हिस्सा बनकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूजा भारती ने अपनी लगन और खेल के प्रति समर्पण से सभी को प्रभावित किया। तीनों हरियाणवी खिलाड़ियों ने यह सिद्ध किया कि हरियाणा न केवल कुश्ती और कबड्डी में बल्कि जलक्रीड़ाओं में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा है। मुकेश की उपलब्धि पर जश्न का माहौल है, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

बॉक्स
भारतीय दूतावास के सचिव ने टीम को दी शुभकामनाएं
ब्रैंडनबर्ग में भारतीय टीम के प्रदर्शन को सराहते हुए बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास के प्रमुख सचिव अभिषेक दुबे विशेष रूप से प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। भारत का गौरव बढ़ाने के लिए धन्यवाद और सराहना व्यक्त की। सचिव अभिषेक दुबे ने खिलाडिय़ों के साथ औपचारिक मुलाकात की और एक सामूहिक फोटो सत्र में भाग लेकर सभी का उत्साहवर्धन किया। भारतीय टीम में नितिन सिंह बिधू, रूप प्रताप सिंह चौहान, चंदनजीत सैनी, अमनजोत कौर, कमला कुमारी, सबजोत कौर, मरियम, एलन पुंडी, पूजा भारती, मुकेश कुमारी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed