{"_id":"5751d0e74f1c1bbf4810946a","slug":"indian-post-deparment-will-plantation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण हरा-भरा रखने को औषधीय पौधे लगाएगी भारतीय डाक सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण हरा-भरा रखने को औषधीय पौधे लगाएगी भारतीय डाक सेवा
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण प्रदूषण को रोकने तथा वातावरण को शुद्ध रखने के लिए भारतीय डाक ने पहल की है। इसके साथ ही हरियाली को बढ़ावा देने के लिए भी विभाग द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही भारतीय डाक सेवा द्वारा जिला कैथल व कुरुक्षेत्र में औषधीय पौधे लगाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए डिविजन ऑफिस के अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस माह के अंत तक पौधे लगाने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहना दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र स्थित डिवीजन पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत हेड पोस्ट ऑफिस कुरुक्षेत्र, कैथल, पिहोवा, गुहला तथा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के डाकघर परिसर में पौधे लगाने की योजना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 स्थित पोस्टल कालोनी में भी हरियाली बढ़ाई जाएगी। खास बात ये होगी कि इस अभियान में विशेष रूप से औषधीय पौधों को शामिल किया गया है। इनमें नीम, पीपल, आंवला तथा हरड़ सहित अन्य औषधीय पौधों को लेकर डिवीजन अधिकारियों द्वारा वन विभाग से पौधे लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि बरसाती सीजन से पहले सभी योजनागत स्थानों पर औषधीय पौधारोपण अभियान पूरा कर लिया जाएगा।
औषधीय पौधे लगाने की योजना : ईश्वर गर्ग
कुरुक्षेत्र डिवीजन के अधीक्षक ईश्वर गर्ग ने बताया कि हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण में शुद्धि के लिए औषधीय पौधे लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि वन विभाग से पौधे लिए जा रहे हैं। जून माह के अंत तक योजना में शामिल सभी जगहों पर औषधीय पौधे लगा दिए जाएंगे।