फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indian civilization gave the message of non-violence, Kurukshetra

भारतीय सभ्यता ने दिया अहिंसा का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Indian civilization gave the message of non-violence, Kurukshetra
कार्यक्रम का शुभारंभ करते मिशन संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र व विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय संस्कृति व सभ्यता विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति व सभ्यता है। इसे विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी माना जाता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति ने संपूर्ण विश्व को शांति व अहिंसा का संदेश दिया है। यह विचार मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने विश्व शांति दिवस पर फतुहपुर स्थित आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास शांति के धरातल पर ही संभव है। शांति हमारे जीवन में आवश्यक है, क्योंकि शांत वातावरण में ही मनुष्य के रचनात्मक व्यक्तित्व का विकास होता है। शांति ही सकारात्मकता की वृद्धि करती है। शांति में ही प्रगति न केवल निहित होती है, अपितु उसे समृद्धि की पहली सीढ़ी भी माना जाता है। व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास शांति के धरातल पर ही संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्य देशों की संस्कृतियां तो समय की धारा के साथ-साथ नष्ट होती रही हैं किंतु भारत की संस्कृति व सभ्यता आदिकाल से ही अपने परंपरागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर बनी हुई है। इस वर्ष वर्ल्ड पीस डे की थीम है जिसका अर्थ है नस्लवाद खत्म करें। शांति स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मिश्र ने कहा कि लिंग, नस्ल और क्षेत्रों में स्वीकृति के लिए शांति और खुले विचारों को बढ़ावा देना आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। दुनिया भर के राष्ट्र और समुदाय गरीबी और बीमारी, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के साथ संघर्ष करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस हमें याद दिलाता है। मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा संचालित मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed