{"_id":"57b36f884f1c1bd0586eafff","slug":"independence-painted-district-honored-to-work-better-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" आजादी के रंग में रंगा जिला, बेहतर काम करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के रंग में रंगा जिला, बेहतर काम करने वाले सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
लघुसचिवालय में ध्वजारोहण करते विस. अध्यक्ष।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस समारोह जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलास्तरीय समारोह के अलावा जिले के विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्तों को याद किया गया। समाज के लिए बेहतर काम करने वाले को सम्मानित भी किया गया।
लघु सचिवालय परिसर में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल ने सबसे पहले शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र भेंट कर शहीदों को नमन किया और राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष कंवर पाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मलखंब, बैंड परेड, योग और राष्ट्रीय गान के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विस अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की और सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश भी घोषित किया।
स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाएं सम्मानित
विस अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इनमें मान कौर, सुशीला कुमारी, धन कौर, दलीप कौर, संतोष कुमारी, लाजवंती, सुरजीत कौर, जसवीर कौर, पुष्पा देवी, हरभजन कौर, सुरजीत कौर, कुलदीप कौर, कृष्णा देवी, सतपाल कौर, दलजीत कौर, सुखविंद्र कौर, हरदीप कौर, दलजीत कौर, सत्या देवी, सिमतजीत कौर, मनजीत कौर, ममता शर्मा, बलजीत कौर, लखविंद्र कौर, सुंदरी देवी, उषा रानी, आदर्श बाली, पार्वती देवी, धन्नी देवी, गुरमीत कौर सुरक्षा देवी, हुकम सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत छारपुरा को अवार्ड
खुले में शौचमुक्त कार्य में प्रथम आने वाली पंचायतों को स्वर्ण जयंती स्वच्छता अवार्ड के तहत खंड स्तर पर प्रथम रहने वाली पंचायत को 1 लाख व जिलास्तर पर प्रथम आने वाली ग्राम पंचायत को 2 लाख व पुरस्कार दिया गया। इसमें बाबैन खंड से ग्राम पंचायत सिम्बलवाल, खंड इस्माईलाबाद से बचकीच, खंड पिहोवा से सिंघपुरा, खंड शाहबाद से नई बस्ती नलवी, खंड थानेसर से मसाना और जिला व खंड स्तर पर लाडवा खंड की ग्राम पंचायत छारपुरा शामिल हैं।
हरियाणा पुलिस की टुकड़ी रही परेड में प्रथम
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुलिस विभाग, होमगार्ड व एनसीसी कैडेट्स की 8 टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया। इस परेड का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय कृष्ण कुमार ने किया। सभी ने शानदार परेड प्रस्तुत की। सबसे अच्छी परेड का प्रदर्शन करने पर हरियाणा पुलिस की टुकड़ी के कमांडर एसआई भीमराज को प्रथम पुरस्कार दिया गया। द्वितीय पुरस्कार डीएवी पब्लिक पुलिस स्कूल के कमांडर शुभम और तृतीय पुरस्कार होमगार्ड पुलिस की टुकड़ी के कमांडर सिमरजीत को दिया।
स्कूलों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
गुरुनानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गिद्दा, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य, बीआर इंटरनेश्लल स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, सहारा कम्प्रीहेंसिव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गुजराती लोक नृत्य, महाबीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
स्कूलों में रंगारंग आयोजन
शहर के गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केयू कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र विभाग के प्रचारक नरेंद्र कुमार रहे। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. विश्वराज, प्रबंधक राजेंद्र कलेर, प्राचार्य डॉ. ऋषि गोयल, डॉ. रंजना अग्रवाल, पूर्व छात्र एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।
गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सीसी त्रिपाठी निदेशक यूआईईटी केयू व पत्नी वंदना त्रिपाठी रहे। विद्यालय प्रबंध समिति से कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, शिक्षाविद् रमेश दत्त, सदस्य संगीता सिंगला व अभिभावक प्रतिनिधि ममता सूद उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी ने ध्वजारोहण किया। वहीं सुंदरपुर स्थित मेजर नितिन बाली गीता विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकुमार चहल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखीराम ने की।
डीएवी पब्लिकस्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज की मैनेजर रीटा सहगल और केयू प्रो. विवेक चावला ने मुख्य अतिथि रहे। प्रिंसिपल गीतिका जसूजा ने ध्वजारोहण किया। छोटा बाजार स्थित गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय और गीता स्कूल बालघर में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हिंदू शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र व अश्वनी गुप्ता मौजूद रहे।
साईं में प्रशिक्षकों और खिलाड़ियाें ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने साईं भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साईं के उपनिदेशक बीएस रंधावा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक बलवंत कौर, सेवा निवृत्त शिक्षक टेक सिंह, सतपाल सिंह, गुरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह वडैच, अमित कुमार गर्जर, रामानुज ने मिठाइयां वितरित कीं। वरिष्ठ कोच टेक सिंह ने सभी खिलाड़ियों को देश का अच्छा खिलाड़ी और अच्छा नागरिक बनकर देश सेवा करने का संदेश भी दिया। इसके साथ ही हाकी कोच गुरविंद्र सिंह और उनकी बेटी सिमरण कौर ने मोटरसाइकिल पर तिरंगा लेकर लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने का काम किया।
खादी आश्रम में कार्यक्रम आयोजित
रेलवे रोड स्थित खादी आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल और थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने गोल बैंक के समक्ष रेलवे रोड पर बच्चों के संग तिरंगा फहराया।
गुरुकुल में भी समारोह
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, जयपाल आर्य, संदीप आर्य डीपीई देवीदयाल, कुलवंत सिंह सैनी प्रधान, जगतार सिंह, बिजेंद्र आदि रहे।
पूर्व सांसद नवीन जिंदल से प्रेरणा लेकर किया ध्वजारोहण-विशाल सिंगला
कुरुक्षेत्र। गांव अजराना कलां के युवाओं ने अपने निवास स्थान पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस वरिष्ठ नेता विशाल सिंगला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एससी सेल कश्मीर तंवर(कुरुक्षेत्र), अजैब सिंह, विक्रम राणा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया व कुरुक्षेत्र के प्रभारी शमशेर सिंह गोगी की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद सतीश गर्ग, प्रदेश महासचिव पवन गर्ग, दर्शना नांदल, सुरेंद्र फौजी, सुभाष पाली, ओम प्रकाश, बिमला सरोहा उपाध्यक्ष अनुसूचित विभाग आदि मौजूद रहे।
साथ ही एनआईटी में स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो वीके अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया।
वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने श्रीमद्भगवदगीता परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान से 10 करोड़ की ग्रांट मिली है।
लाडवा में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम
लाडवा। लाडवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। पालिका बाजार में पालिका अध्यक्ष साक्षी खुराना की अध्यक्षता में विधायक पवन सैनी ने ध्वजारोहण किया। अनाजमंडी धर्मशाला में आढ़ती एसोसिएशन ने ध्वजारोहण किया। श्री अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। लाडवा के जिंदल पार्क में पूर्व पालिका अध्यक्ष मनदीप सिंह तूर ने तिरंगा फहराया। कस्बे के रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद्, मानव सेवा दल ने भी ध्वजारोहण और पौधरोपण किया। इसके अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनी, जयभारत हाई स्कूल, ओपीजी स्कूल, संजय गांधी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुगनी देवी स्कूल एवं हिंदू उच्च विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।
इस्माईलाबाद में जज्बे के साथ मनाया समारोह
इस्माईलाबाद। मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 70वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन जगदीश पपनेजा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या नमिता अग्रवाल भी मौजूद रहीं। वहीं गांव दानीपुर के सरकारी स्कूल में ग्राम पंचायत की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। गांव की मेधावी छात्रा नैन्सी ने ध्वजारोहण एवं सरपंच कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में पौधा लगाया। इसी तरह गुरुनानक वाटिका स्कूल में भी समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के चेयरमैन गोबिंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं प्रधानाचार्या निशी बवेजा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्रा अमनदीप कौर ने ध्वजारोहण किया। वहीं डेफोडिल पब्लिक भारत विकास परिषद शाखा, कंगवाल के सरकारी स्कूल, गांव जलबेहडा के राजकीय उच्च विद्यालय, इस्माईलपुर की राजकीय पाठशाला, कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने तिरंगा फहराया।
शाहबाद में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
शाहाबाद। कस्बे की अनाजमंडी एसडीएम शाहबाद हवा सिंह ने ध्वजारोहण किया और उपमंडलवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें राजकीय स्कूल शाहबाद की टीम ने प्रथम, विश्वास स्कूल शाहबाद ने द्वितीय और डीएवी सेनेटरी स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह हरियाणा पुलिस और विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड प्रस्तुत की। इसमें आर्य कन्या महाविद्यालय की टुकड़ी प्रथम, मारकंडा नेश्नल कॉलेज की टुकड़ी द्वितीय और राजकीय स्कूल की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। इससे पहले एसडीएम ने वीरांगनाओं, जिनमें बलजीत कौर और स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी तारा देवी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा एसडीएम ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें रमेश कुमार, रामदिया, अंग्रेज सिंह मोर, गुरमेल सिंह, डॉ. लेखराज, राजीव कुमार, विष्णु भगवान, नरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, सुखदेव सिंह, राजविंद्र सिंह, बलराम, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, गुरचरण सिंह, अमित धीमान, नवीन मितल, सुरेंद्र कुमार, जोगेंद्र सिंह, दिप्ती, आशना वर्मा, जसविंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, दलबीर सिंह, अनिल कुमार, जगदेव गाबा, नीलम रानी, रमन बतरा, राजबीर सिंह और पतजंली से सोना वर्मा को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया।
शहीदों को सम्मान देना राष्ट्र की शान का प्रतीक : दलबीर
पिहोवा। एसडीएम दलबीर सिंह ने अनाजमंडी के प्रांगण में उपमंडल स्तर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानी व वीरांगनाओं शांति देवी, करतार कौर, जगीर सिंह, करतार सिंह, सुरजीत कौर, हरनाम कौर को सम्मानित किया। इसके अलावा एसडीएम ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विभिन्न स्कूलों व कालेजों की एनसीसी की टुकड़ियों व हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इसमें डीएवी स्कूल की टुकड़ी प्रथम, डीएवी कॉलेज की टुकड़ी द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही।