{"_id":"68a0e1cdcfa267a962070c4f","slug":"independence-day-is-a-gift-of-the-sacrifices-of-heroes-and-great-men-prof-sachdeva-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-140587-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरों एवं महापुरुषों के बलिदान की देन है स्वतंत्रता दिवस : प्रो. सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरों एवं महापुरुषों के बलिदान की देन है स्वतंत्रता दिवस : प्रो. सचदेवा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर श्रीमद्भगवद्गीता सदन में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया व एनसीसी परेड की सलामी लेकर शहीदों को नमन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग, आईआईएचएस, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमने केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं पाई बल्कि अपने आत्मसम्मान और अपनी पहचान और अपने उज्ज्वल भविष्य को भी पुनः प्राप्त किया। आज जब हम अपने तिरंगे को आकाश में लहराता हुआ देखते हैं तो हमें याद आती है उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों की, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से आजादी का यह दीप जलाया।
उन्होंने कहा कि देश के लिए सपनों को सच करने का समय आ गया है। 2047 की घड़ी हमें पुकार रही है। पुकार है भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की। हम भारत के इस अमृत काल के सिपाही हैं। इस मौके पर कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी सहित शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।