फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Increasing trend of celebrating New Year in religious and cultural way

Kurukshetra News: धार्मिक और सांस्कृतिक तरीके से नव वर्ष को मनाने का बढ़ा प्रचलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Increasing trend of celebrating New Year in religious and cultural way
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में धार्मिक और सांस्कृतिक तरीके से नव वर्ष को मनाने और उसके आगमन का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें भजन संध्या, कीर्तन, अर्द्ध चौकी, और खाटू श्याम कीर्तन प्रमुख रहे। शहर के प्रमुख मंदिरों और सामुदायिक स्थलों पर भक्तिभाव से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। भजन संध्या में कलाकारों ने भगवान की महिमा का गुणगान कर नव वर्ष का स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर खाटू श्याम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने रातभर भजनों का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसमें नृत्य और संगीत ने दर्शकों का मन मोह लिया तथा झांकियां प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन

उधर, ब्रह्मसरोवर, शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, स्थानेश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर, गुरुद्वारा साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाकर श्रद्धालुओं ने नव वर्ष मंगलमय के लिए कामना की। धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की बढ़ती रुचि दर्शाती रही है कि आधुनिकता के बीच भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्व बना हुआ है। वहीं, आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए, जिसमें प्रसाद वितरण, भजन पुस्तिकाएं और ध्यान सत्र शामिल रहे। ऐसे आयोजनों से न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि समाज में एकता और शांति का संदेश भी फैलता है। लोगों ने नव वर्ष पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर रातभर होटल व मॉल बुक रहे, जहां जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed