{"_id":"68ae164c9121284e2a080f37","slug":"inaugurated-schemes-worth-27-lakhs-in-bahadurpura-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-141060-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बहादुरपुरा में 27 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बहादुरपुरा में 27 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डोर टू डोर टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा।वि
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में थानेसर हल्के के गांव और शहरों का तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य होगा। इस हल्के के हर गांव और हर वार्ड में सामान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह दावा किया। वे गांव बहादुरपुरा में ग्राम पंचायत की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव बहादुरपुरा में 10 लाख की लागत से वाल्मिकी चौपाल का निर्माण कार्य का शिलान्यास, 9.25 लाख की लगता से सुखबीर के घर से बंता राम के घर तक गली का निर्माण, सात लाख 62 हजार की लागत से काली राम के घर से राधे श्याम के घर तक नाले का निर्माण की परियोजना का शुभारंभ किया। पूर्व राज्यमंत्री ने गांव आलमपुर में 16.47 लाख रुपये की लागत से लगे निर्मित पानी के ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इसके अलावा पूर्व राज्यमंत्री ने सात लाख रुपये की लागत से खरीदे गए टिपर को डोर टू डोर कलेक्शन के लिए हरी झंडी देकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कुरुक्षेत्र के विकास पर विशेष फोकस है। इस जिले को देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत होगी। सभी के साझे प्रयासों से सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इससे लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।