{"_id":"67cf3d2a1524ee887f058547","slug":"in-the-nss-camp-the-girl-students-showed-their-talent-in-singing-mehndi-and-sports-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132488-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनएसएस शिविर में छात्राओं ने गायन, मेंहदी और खेल विधाओं में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनएसएस शिविर में छात्राओं ने गायन, मेंहदी और खेल विधाओं में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ और उच्चतर शिक्षा विभाग के सहयोग से यूथ फाॅर माय भारत-डिजिटल लिटरेसी विषय पर शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर के प्रथम चरण में ईश्वर वंदना, राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को ध्वनित करते हुए शिविर के पूरे दिन के लक्ष्य को निर्धारित करने हेतु सामूहिक चर्चा आयोजित की गई। इसके अंतर्गत स्टार्टअप एंड स्वावलंबी भारत अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की, जिसके उपरांत पीडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सौजन्य से कला और शिल्प कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें आशा एवं अमन ने प्रशिक्षिकाओं के रूप स्वयंसेविकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। महाविद्यालय की पुस्तकालयध्यक्षा डाॅ. पूजा शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में ई-लाइब्रेरी परंपरागत लाइब्रेरी का ही आधुनिक रूप है, जिसमें विभिन्न प्रकार की पुस्तकें, शोध पत्र, पत्रिकाएं, ऑडियोबुक्स, वीडियो लेक्चर और अन्य विविध प्रकार की शैक्षणिक सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध होती है।
गायन तथा मेंहदी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राज्यस्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के राज्याधिकारी डाॅ. दिनेश कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के समन्वयक डाॅ. आनंद कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया तथा एनएसएस के प्रमुख उद्देश्य स्वयं से पहले आप पर अग्रसर रहने हेतु प्रोत्साहित किया। सांयकाल में दैनिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के पश्चात डाॅ. गौरव शर्मा, चिकित्सक पाॅली क्लिनिक ने स्वयंसेविकाओं का स्वास्थ्य निरीक्षण किया तथा उन्हें उचित परामर्श देते हुए आवश्यक दवाइयां प्रदान की। स्वयंसेविकाओं को कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थल ज्योतिसर का भ्रमण कराया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. उपासना आहुजा, डाॅ. सुमन राजन, डॉ. रीतू, डॉ. आरती, डाॅ. सोनिया रानी, डाॅ. मंजीत कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।