फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the death of Harsh, Mohammad, the hands of the police are empty.

हर्ष, मोहम्मद की मौत मामले में पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
In the death of Harsh, Mohammad, the hands of the police are empty.
हर्ष (17) और मोहम्मद इकबाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। पुलिस जल्द ही इन दोनों केस की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी कोई पुख्ता सबूत भी नहीं लगा है। सिर्फ हर्ष की मौत के मामले में पुलिस ने 21 जून को नामजद आरोपियों सहित होटल प्रबंधक से बातचीत की थी। दोनों ही मामले के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बता दें दोस्त की जन्मदिन पार्टी में अंबाला के बराड़ा से आए हर्ष (17) की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने 22 दिन बाद हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने हर्ष के आठ नाबालिग दोस्तों को नामजद किया है। पहले हर्ष की मौत का कारण होटल की छत से गिरना बताया जा रहा था, मगर हर्ष की मां पिंकी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की।
विज्ञापन

उधर, गांव मिस्सरवाला वासी मोहम्मद इकबाल की मौत मामले में पुलिस ने उसके बेटे नदीम की शिकायत पर जिन्ना, बॉबी, रवि व हन्नी वासी कुरुक्षेत्र पर लूट के इरादे से हत्या करने का मामला किया था। इस मामले में भी अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहले मोहम्मद इकबाल की मौत की वजह धर्मशाला की छत से गिरना बताया जा रहा था, मगर उसके बेटे ने उपरोक्त आरोपियों पर उसके पिता को कुरुक्षेत्र बुलाकर लूटपाट के इरादे से हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट प्रबंधक कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जल्द ही इन दोनों केस की गुत्थी सुलझा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed