फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the case of mobile snatching, the court sentenced the convict to one year imprisonment under section 411

मोबाइल छीनने के मामले में अदालत ने धारा 411 के तहत दोषी को सुनाई एक साल कैद की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
In the case of mobile snatching, the court sentenced the convict to one year imprisonment under section 411
अदालत ने चार माह पहले मोबाइल छीनने के दोषी को एक साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

जिला उप न्यायवादी रणवीर ने बताया कि 27 अगस्त 2021 को सेक्टर 9 निवासी साहिल ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की शाम वह सेक्टर-17 से पैदल घर जा रहा था। मोहन नगर के पास एक बाइक पर सवार दो लोग उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके इसकी जांच सीआईए-2 को सौंपी थी। पुलिस टीम ने जांच के बाद 27 अगस्त को पवन उर्फ काला वासी गांधी नगर थानेसर व अभिषेक वासी कृष्णा नगर गामड़ी को गिरफ्तार कर उनसे छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया था। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को कारागार भेज दिया था। मामले की नियमित सुनवाई करते हुए जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय कुमार शारदा की अदालत ने 22 दिसंबर को गवाह और सबूतों के आधार पर अभिषेक को आईपीसी की धारा 411 के तहत दोषी करार देते हुए एक साल की कैद व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed