फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the Bhagwat Katha, Nand Ghar Anand Bhayo... devotees danced to the hymn

Kurukshetra News: भागवत कथा में नंद घर आनंद भयो... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
In the Bhagwat Katha, Nand Ghar Anand Bhayo... devotees danced to the hymn
कुरुक्षेत्र। कथा में प्रवचन देते गोविंद मोद्गिल शास्त्री। - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गोशाला में होली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ डिप्टी सीएमओ डॉ. जगविंद्र सिंह, जीओ गीता के जिला प्रधान डॉ. ऋषिपाल उनकी पत्नी डॉ. सुमन, ब्राह्मण व तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने किया।
विज्ञापन

यजमानों ने भागवत जी की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। समिति की ओर से गोशाला के प्रधान सुनील वत्स, मंगत राम जिंदल, हंसराज सिंगला, रमाकांत, पवन भारद्वाज, अशोक अरोड़ा और अन्य पदाधिकारियों ने यजमानों का स्वागत किया। प्रसिद्ध कथावाचक गोविंद मोद्गिल शास्त्री ने सभी यजमानों को आशीर्वाद स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किया। चतुर्थ दिवस की भागवत कथा में गोविंद मोद्गिल शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रद्धालु पीले वस्त्रों से सजधज कर अपने लाडले कन्हैया का स्वागत और वंदन के लिए आए हुए थे। व्यासपीठ को कन्हैया के स्वागत के लिए गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के भजन पर श्रद्धालु जमकर नाचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु से हमेशा संकोच करना चाहिए। गुरु के समक्ष मर्यादा रखनी चाहिए जिससे अत्यधिक प्रेम रखते हो, उसके सामने संकोच और मर्यादा से बोलना चाहिए। इंतजार एक दिव्य भाव होता है। इंसान को चाहोगे तो इंसान का इंतजार रहेगा। वृंदावन चाहोगे तो वृंदावन जाओगे। कृष्ण रोम-रोम में चाहत भर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed