फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In Ramlila, Nala Neel built a bridge over the sea.

Kurukshetra News: रामलीला में नल नील ने बनाया समुद्र पर पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
In Ramlila, Nala Neel built a bridge over the sea.
इस्माईलाबाद। रामलीला में प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। रामा ड्रामाटिक क्लब की ओर से प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित रामलीला के नौवें दिन समाजसेवी डॉक्टर जगीर चंद कलानौरी और संदीप सैनी पार्षद वार्ड नंबर सात ने पर्दा उठाकर रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला में मां दुर्गा की झांकी दिखाई गई जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को निहाल किया।
विज्ञापन

रामलीला में रावण की ओर से विभीषण को लंका से निष्कासित करना, नल नील की ओर से समुद्र पर पुल का निर्माण करना, भगवान राम का भगवान शंकर की स्तुति कर विजय का वरदान मांगना और अंत में अंगद को दूत बनाकर रावण को चेतावनी देने के लिए भेजा जाता है, जहां पर अंगद रावण की सभा में अपना पांव जमा देता है और चुनौती देता है कि यदि कोई भी उसका पांव धरती से हिला देगा तो राम सीता को सौंप कर चले जाएंगे। लेकिन अनेक प्रयास के बावजूद भी कोई भी तिल भर भी अंगद का पांव नहीं हिला पाया और अंगद ने युद्ध का उद्घोष कर दिया। उपप्रधान गुरमीत कक्कड़ ने बताया कि रामलीला में सीता खोज, रावण पुत्र अक्षय कुमार का वध, रावण और हनुमान संवाद और लंका दहन का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed