फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In one day, jewelry was stolen from two houses in the area and a bike was stolen from the road

Kurukshetra News: एक दिन में क्षेत्र के दो घरों से जेवरात, तो सड़क से बाइक चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
In one day, jewelry was stolen from two houses in the area and a bike was stolen from the road

विज्ञापन
शाहाबाद। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं। थाना पुलिस ने दो घरों से जेवरात व एक बाइक चोरी की रपट दर्ज की है। पहली शिकायत में फौजी सिंह काॅलोनी के राम सिंह ने बताया की वह शाम साढ़े पांच बजे के करीब वधवा पेट्रोल पंप के पास जीटी रोड से उसकी बाइक किसी ने चोरी कर ली। दूसरी शिकायत में गांव किशनगढ़ के रहने वाले अर्जुन सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ पंजाब में एक शादी में गया हुआ था। उसी दौरान चोरों ने उसके घर से रात के समय में सोने के जेवरात सहित पचास हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। तीसरी शिकायत भी किशनगढ़ की है, जिसमें सुनील कुमार ने बताया कि उसी दिन रात को जब घर में सोया हुआ था। उसी समय चोरों ने उसके घर से 90 हजार की नकदी के साथ 20 तोला वजन के सोने के जेवरात व डेढ़ किलो चांदी के जेवरात चुरा लिए। पुलिस अब इन तीनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।






सीएससी सेंटर से बाइक चोरी

पिपली। सेक्टर चार में स्थित एक सीएससी सेंटर के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक के साथ-साथ चोरों की भी तलाश शुरू कर दी है। शिकायत देते हुए सिरसमा गांव के श्रीपाल ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के सेंटर पहुंचा और बाइक वहीं खड़ी कर ड्यूटी करने के लिए बस के माध्यम से पंचकूला चला गया। वापस आया तो उसे बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed