फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In hockey, Hisar defeated Charkhi Dadri by a margin of 9-0.

Kurukshetra News: हॉकी में हिसार ने चरखी दादरी को 9-0 के अंतर से दी मात

Tue, 17 Sep 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
In hockey, Hisar defeated Charkhi Dadri by a margin of 9-0.
कुरुक्षेत्र। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया, जिसके दूसरे दिन भी मुकाबले रोचक रहे। इसमें चेस, हॉकी और साइक्लिंग प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियाें ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा और सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी हरीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने खेल प्रतियोगिताओं के स्थान और ठहराव का निरीक्षण किया और प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल प्रवक्ता चंद्रभान कमोदा ने बताया कि आयुवर्ग-17 महिला हॉकी मुकाबलों में हिसार ने चरखी दादरी को 9-0 से और भिवानी ने फरीदाबाद को 3-1 से हराया। वहीं रोहतक ने झज्जर को 2-1 के अंतर से हराकर जीत हासिल की जबकि आयुवर्ग-19 हॉकी में सोनीपत ने करनाल को 1-0 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेस पुरुष प्रतियोगिता के आयुवर्ग-14 में गुरुग्राम ने पहला, सोनीपत ने दूसरा और फतेहाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयुवर्ग-17 महिला प्रतियोगिता में फतेहाबाद ने पहला, फरीदाबाद ने दूसरा तथा हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।आयुवर्ग-17 पुरुष प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने पहला स्थान हासिल किया, गुरुग्राम ने दूसरा और पंचकुला ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, आयुवर्ग-19 पुरुष में गुरुग्राम पहले, फरीदाबाद दूसरे और कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को निरंतर ऐसे ही मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और स्कूल स्तर व अन्य प्रत्येक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी एवं व्यक्ति को अपने जीवन में कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। इससे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उन्होंने सभी शारीरिक शिक्षकों को अपने कर्तव्य का लगन से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कंवरपाल, सुरेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार, दलविंदर सिंह, रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed