फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In his desire to go to America, he killed his wife and two innocent children.

Kurukshetra News: अमेरिका जाने की चाह में पत्नी और दो मासूम बच्चाें को मौत के घाट उतारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
In his desire to go to America, he killed his wife and two innocent children.
कुरुक्षेत्र। झांसा के शांति नगर (कुरड़ी) में एक व्यक्ति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। यहां राकेश (32) ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच से जहर देकर हत्या की आशंका जताई गई है, मगर फोरेंसिक विशेषज्ञ बच्चों के माथे पर चोट और महिला के गले की हड्डी टूटने से मौत का दावा कर रहे हैं। घटना के बाद आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, मगर परिजनों ने बचा लिया। मृतक की शिनाख्त रीना (30), बेटी गुरसिफ्त उर्फ जिया (04) और बेटे क्रियांस (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी नन्हेड़ी जिला पटियाला ने बताया कि उसकी बहन रीना की शादी तीन मार्च 2018 को राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन ने एक बेटी जिया और बेटे क्रियांस को जन्म दिया था। राकेश ने पहले सीएससी सेंटर खोला हुआ था। उसके बाद वह शंभू टोल-प्लाजा पर कार्यरत रहा। वह अमेरिका जाना चाहता था इसलिए वह उसकी बहन पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। रुपये न देने पर आरोपी और उसके परिजन पिता सुरेश कुमार, माता बाला देवी, जेठ-जेठानी श्याम लाल व ममता उसकी बहन रीना से मारपीट करते थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे रिश्तेदार ने उनको सूचना दी कि रीना व दोनों बच्चों की तबीयत खराब है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो रीना और दोनों बच्चों के शव कमरे में पड़े हुए थे। उसके जीजा राकेश ने उसकी बहन और बच्चों की हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपने बचाव में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। शिकायत पर पुलिस ने राकेश सहित उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



आरोपी को करनाल किया रेफर
आत्महत्या के प्रयास के बाद आरोपी राकेश को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आरोपी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात 10 से दो बजे के बीच हुई मौत
फोरेंसिक विशेषज्ञ चिकित्सक नरेश सैनी ने बताया कि तीनों की मौत बुधवार रात 10 से दो बजे के बीच हुई है। पोस्टमार्टम में दोनों बच्चों के माथे पर चोट थी। साथ ही महिला के गले की हड्डी टूटी पाई गई। यह भी संभव है कि उनको नींद की दवा दी गई हो और किसी नरम तकिये और कंबल से मुंह को दबाया गया हो। विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा गया है। उससे ही मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे।


पति सहित पांच के खिलाफ केस
थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम कराया है। विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि महिला और बच्चों को जहर देकर हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम और विसरा की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed