Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In counseling, instead of 250, admissions were made to 153 seats only

Kurukshetra News: काउंसलिंग में 250 की जगह 153 सीटों पर ही हुए दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
In counseling, instead of 250, admissions were made to 153 seats only
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज द्वारा बीए में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी की गई। इसमें दाखिले को लेकर चार और पांच जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग चल रही है।
विज्ञापन

चार जुलाई को मेरिट सूची में क्रमांक संख्या एक से लेकर 250 तक के अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए बुलाया गया। लेकिन पहले दिन 250 में से 153 सीटें ही भर पाई। दूसरे दिन पांच जुलाई को 251 से लेकर 460 तक के अभ्यर्थियों को फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा लेना है। वहीं दाखिले के लिए विद्यार्थियों को सात जुलाई तक फीस जमा करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

आईआईएचएस द्वारा बीएससी होम साइंस, बीटीटीएम, पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी इकोनॉमिक्स ऑनर्स और पंचवर्षीय इंटिग्रेटेड एमएससी बायोटेक में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। बीएससी होम साइंस की मेरिट सूची के मुताबिक पांच जुलाई को सभी अभ्यर्थियों को आईआईएचएस की होम साइंस लैब में फिजिकल काउंसलिंग के लिए पहुंचना होगा। इसी के साथ पांच जुलाई को ही बीटीटीएम के लिए, पंचवर्षीय इंटिग्रेटेड एमएससी इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए तथा पंचवर्षीय इंटिग्रेटेड एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के लिए आठ बजकर 30 मिनट पर फिजिकल काउंसलिंग होगी। इन प्रोग्राम्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को सात जुलाई तक फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीएससी होम साइंस ऑल इंडिया जनरल की पहली मेरिट सूची 102 से शुरू होकर 97.8 तक, हरियाणा जनरल की 97.6 से 92.2 पर, हरियाणा एससी 91 से 89, हरियाणा डी-एससी 79.6 से 71.2, हरियाणा बीसीए 91 से 87.8, हरियाणा बीसी बी 90.2 से 84, हरियाणा ईडब्ल्यूएस 85.5 से 80.2 तथा डीए/ईएसएम में 79.6 पर मेरिट समाप्त हुई है। बीटीटीएम ऑल इंडिया जनरल की पहली मेरिट सूची 100.2 से शुरू होकर 95.4 तक, हरियाणा जनरल की 95.2 से 92.6 पर, हरियाणा ईडब्ल्यूएस 85.6 से 85.5, हरियाणा एससी 91.2 से 87.2, हरियाणा डी-एससी 90.2 से 67.8, हरियाणा बीसीए 91 से 86.6, हरियाणा बीसी बी 89.6 से 83.4 तथा ईएसएम में 73 पर मेरिट समाप्त हुई है। वहीं पंचवर्षीय एमएससी इकोनॉमिक्स ऑनर्स इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स में ऑल इंडिया जनरल की पहली मेरिट सूची 102 से 99.4, हरियाणा जनरल की 99 से 96.2, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 89.8, हरियाणा एससी की 93.6 से 92.8 तक, हरियाणा डी-एससी 92.2, हरियाणा बीसीए 91.4 से 91, हरियाणा बीसी बी 92.6 से 89.6 पर समाप्त हुई। पंचवर्षीय इंटिग्रेटेड एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में ऑल इंडिया जनरल में मेरिट 100.8 से 99.8, हरियाणा जनरल 99.8 से 96.8, हरियाणा एससी की 94.8 से 93.6 तक, हरियाणा डी-एससी 94.4, हरियाणा बीसीए 94.6 से 92.8, हरियाणा बीसी बी 96.8 से 95.6 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग की 95.8 तथा हरियाणा डीए/ईएसएम/एफएफ की 84 पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed